महिला सशक्तीकरण के लिए खुला सिलाई सेंटर
शहरके इंद्रा मार्केट स्थित हनुमान मंदिर में ग्रामीण विकास समिति की ओर से महिलाओं के लिए निशुल्क सिलाई सेंटर खोला गया है। सेंटर का उद्घाटन समिति की अध्यक्ष सविता गुलिया ने किया। समिति का उद्देश्य शहर के सभी वार्डों में महिलाओं के लिए निशुल्क सिलाई सेंटर खोलकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। सेंटर में करीब 130 महिलाओं लड़कियों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। कोर्स पूरा होने पर समिति द्वारा महिलाओं को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। समिति का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सशक्तीकरण को लेकर है। समिति द्वारा अब तक अलग-अलग गांवों में करीब 40 सेंटर खोले जा चुके हैं, जिनमें महिलाएं सिलाई सीखकर आत्मनिर्भर बन रही है। उनके द्वारा लाडपुर, खेड़ी जट्ट, पाहसोर, भदाना-भदानी, लोवा माजरा सोलधा सहित अनेक गांवों में निशुल्क सिलाई सेंटर खोले गए हैं।