पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा, इनेलो आजाद उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

भाजपा, इनेलो आजाद उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मिनीसचिवालय में शुक्रवार को भाजपा, इनेलो आजाद उम्मीदवारों के रूप में अपने नामांकन भरे। इनेलो की तरफ से तेजराम दलाल पुत्र ढाला राम निवासी सेक्टर छह ने अपना नामांकन के तीन सेट भरे। आजाद उम्मीदवार के रूप में नफे सिंह पुत्र उमराव सिंह निवासी जटवाड़ा मोहल्ला, बहादुरगढ़ ने अपना नामांकन भरा।

इसी तरह से कपूर सिंह पुत्र पूर्ण सिंह निवासी जटवाड़ा मोहल्ला ने आजाद प्रत्याशी, इसी तरह से भाजपा की तरफ से नरेश कौशिक, पुत्र रामकरण निवासी आदर्श नगर बहादुरगढ़ ने भाजपा प्रत्याशी ने दो सेट तथा संतोष देवी प|ी नरेश कौशिक निवासी आदर्श नगर बहादुरगढ़ ने भाजपा प्रत्याशी के कवरिंग के तौर पर नामांकन दाखिल किया। शनिवार को कांग्रेस उम्मीदवार राजेंद्र सिंह जून भी अपने समर्थकों के साथ अपना नामांकन भरेंगे।

बहादुरगढ़ भाजपा उम्मीदवार नरेश कोशिक ने नामांकन भरने जाने से पहले छोटूराम की प्रतिमा पर माला डाली अपना नामांकन भरा।

तेजा पहलवान ने शुक्रवार को अपना नामांकन भरा।

लो चुनाव में समाजवादी पार्टी ने भी दी है दस्तकबहादुरगढ़ मिनी सचिवालय में मुलायम सिंह की समाजवादी पार्टी की तरफ ने नूना माजरा गांव निवासी नरेश शटरू ने फार्म भरने का ऐलान किया शुक्रवार को अपना फार्म लिया शनिवार को अपना नामांकन भरने का दावा किया।