- Hindi News
- जिलेभर के स्कूलों में होने वाले खेलों का कैलेंडर घोषित
जिलेभर के स्कूलों में होने वाले खेलों का कैलेंडर घोषित
शिक्षाविभाग ने खंड एवं जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसे तीन चरणों में बांटा गया है। इसके तहत 30 सितंबर से दो अक्टूबर तक जोन स्तरीय खेल झज्जर, बेरी, बहादुरगढ़ साल्हावास में होंगे।
ये जानकारी देते हुए डीपीई जय कुमार कौशिक ने बताया कि इसमें अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग में एथलेटिक्स के जबकि सर्कल कबड्डी के अंडर-17, हैंडबाल में अंडर-14 और 17 और खो-खो में अंडर-17 वालीबाॅल में अंडर-17 और 13 वर्ग की प्रतियोगिताएं होगी। चार अक्टूबर से छह अक्टूबर तक जोन स्तरीय खेले होंगे। इसमें लड़कों की एथलेटिक्स अंडर 19, सर्कल कबड्डी, अंडर-19, वालीबाॅल अंडर 19, किक्रेट अंडर 17 19, कुश्ती अंडर-17 अंडर 19 के मुकाबले होंगे।
जिलास्तरीय स्पर्धा 7 से
जिलास्तरीयखेलों का आयोजन सात अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक करवाया जाएगा। इसमें अंडर-17 और अंडर-19 आयुवर्ग के लड़के और लड़कियां भाग लेंगे। इसमें झज्जर में तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बेसबाॅल, किक्रेट, सर्कल कबड्डी, तलवार बाजी, जिम्नास्टिक, हॉकी, जूडो, खो-खो, लॉन टेनिस, नेटबॉल, रायफल शूटिंग, स्वीमिंग, सॉफ्टबॉल, सॉफ्टटेनिस, वालीबाॅल , वाटर पोलो, योगा के मुकाबले होंगे। डीपीई और पीटीआई को जिम् मेवारियां भी सौंप दी गयीं है। सभी खेलों का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी की देखरेख में होंगे।
बहादुरगढ़ में इस तरह होंगे खेल
बहादुरगढ़में बास्केटबॉल, बाक्सिंग, साइकिलिंग, फुटबाल, किक बॉॅक्सिंग, कराटे, रोलर हाॅकी, मार्शल आर्ट, ताईक्वांडो, टेनिस वालीबाॅल, थांगता, रेसलिंग फ्री स्टाइल ग्रीको रोमन, वुशू के मुकाबले होंगे। लड़कियों के जिलास्तरीय खेलों के मुकाबले सात से 12 अक्टूबर तक होंगे।