दीपेंद्र ने किया हवन यज्ञ
बहादुरगढ़ | सांसददीपेंद्र हुड्डा ने रविवार को कांग्रेस प्रत्याशी और निवर्तमान विधायक राजेंद्र सिंह जून के कार्यालय का उद्घाटन किया।
इस मौके पर हवन यज्ञ करवाया गया। राजेंद्र जून ने कहा कि वो विकास के मॉडल को लेकर जनता के बीच में हैं और बहादुरगढ़ के लोग जानते हैं कि पिछले दस साल में भयमुक्त माहौल देखने को मिला है। हर सरकार ने इलाके के लोगों को धोखे में रखा था। जो काम साठ साल में नहीं हुए थे, वो पिछले दस साल में हुए हैं। उन्होंने मेट्रो और बाईपास के निर्माण को अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि बताया और कहा कि विकास का पहिया आगे भी इसी तरह चलता रहेगा।