पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यज्ञ के बाद नामांकन करने गए नफे सिंह

यज्ञ के बाद नामांकन करने गए नफे सिंह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आजादउम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायक नफे सिंह राठी ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र जमा कराया। इससे पूर्व उन्होंने अपने कार्यालय में हवन-यज्ञ कर पूजा अर्चना की। जिसके बाद अपने समर्थकों के साथ राठी लघु सचिवालय पहुंचे। जहां उन्होंने अपना नामांकन जमा कराया।

इसके बाद राठी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बहादुरगढ़ का विकास कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। यहां के लोगों को बिजली-पानी मिले, भय मुक्त वातावरण मिले और भ्रष्टाचार मुक्त शासन-प्रशासन मिले यही उनका उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि विधायक बनने के बाद वह लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे। साथ ही ग्रामीण शहरी क्षेत्र की समस्याओं को दूर कराने का प्रयास करेंगे। लोगों ने पहले भी दो बार उन पर भरोसा जताया है और इस बार लोगों से जो उन्हें सहयोग समर्थन मिल रहा है उससे उन्हें पूरी उम्मीद है कि उन्हें चुनाव में जीत हासिल होगी। जहां तक दूसरी पार्टियों के उम्मीदवारों का सवाल है तो पार्टी उम्मीदवारों की जमानत तक नहीं बचेगी। राठी ने कहा कि लोगों ने अबकी बार पार्टी विशेष से ऊपर उठकर ऐसे उम्मीदवार को जीताने का मन बनाया है जो उनके शहर का हो और चौबीस घंटे शहर में रहकर उनकी बात सुन सके और उनकी समस्याओं का निपटारा कर सके।

आजाद उम्मीदवार के रूप में नफेसिंह राठी ने शुक्रवार को अपना नामांकन भरा।