पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छुट्टी के बावजूद आज भी जमा होंगे नामांकन

छुट्टी के बावजूद आज भी जमा होंगे नामांकन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधानसभाचुनाव-2014 के लिए 23 25 सितंबर को अवकाश के दिन भी नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। सोमवार को झज्जर जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों झज्जर(आरक्षित), बेरी, बादली बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से किसी भी उम्मीदवार द्वारा नामांकन दाखिल नहीं कराया गया। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 20 सितंबर शनिवार से आरंभ हो चुकी है और यह प्रक्रिया 27 सितंबर तक चलेगी। 23 25 सितंबर को हरियाणा के सरकारी कार्यालयों में छुट्टियां हैं लेकिन नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंटल एक्ट 1881 के अनुसार ये दिन पब्लिक हॉली-डे नहीं हैं। 21 सितंबर को छोड़कर उम्मीदवार 20 से 27 सितंबर के बीच सुबह 11 बजे से सायं 3 बजे तक अपना नामांकन पत्र दाखिल करवा सकेंगे। नामांकन प्रक्रिया के दौरान रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय परिसर में चुनाव उम्मीदवार सहित पांच से अधिक व्यक्ति प्रवेश नहीं कर पाएंगे। जिलाधीश द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि विधानसभा चुनाव के लिए 20 से 27 सितंबर तक जिला में चार स्थानों पर नामांकन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 65-बादली तथा 66-झज्जर(अ.जा.)विधानसभा क्षेत्रों के लिए झज्जर के लघु सचिवालय में नामांकन दाखिल किए जाएंगे, जबकि 64-बहादुरगढ़ तथा 67-बेरी विधानसभा क्षेत्रों के लिए संबंधित एसडीएम कार्यालयों में नामांकन दाखिल कराया जाएगा।