पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोतस्करी रोकने के लिए बादली, बहादुरगढ़ और रेवाड़ी रोड सील

गोतस्करी रोकने के लिए बादली, बहादुरगढ़ और रेवाड़ी रोड सील

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बादलीक्षेत्र में विगत दिनों में हुई गो हत्या की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने विशेष प्रबंध किए जाने का दावा किया है।

एसपी बलबीर सिंह द्वारा जिला के रेवाड़ी रोड गांव खखाना से लेकर याकूबपुर, बादली, गुभाना माजरी और बहादुरगढ़ तक के इलाके को अति संवेदनशील इलाके के तौर पर चिन्हित करके इस पूरे इलाके के बॉर्डर को सील कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि इस इलाके में जहां से भी किसी गाड़ी से अथवा पैदल किसी तरह की गो तस्करी या गोवध की संभावना हो सकती है वहां-वहां पर पुलिस द्वारा स्थाई नाके लगा दिए गए हैं। इन नाको पर पुलिस कर्मचारियों को हथियारों अन्य साजो सामान सहित तैनात किया गया है। नाको के अतिरिक्त इस पूरे इलाके को सेक्टरों में बांट कर अलग-अलग गश्त पार्टियां लगा दी गई हैं। इन गश्त पार्टियों में कुछ पैदल गश्त करेंगे और कुछ वाहनों द्वारा गश्त करेंगे। झज्जर की सीमा पर निर्माणाधीन कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस हाईवे पर भी अलग से पैदल वाहन द्वारा गश्त पार्टियां तैनात कर दी गई हैं। इन सभी पुलिस पार्टियों नाको को चेक करने के लिए भी दो पुलिस उप अधीक्षकों को भी तैनात किया गया है। इन सभी में लगभग तीन सौ पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। इन ड्यूटियों के अतिरिक्त संबंधित थाना प्रबंधक चौकी इंचार्ज भी अपने इलाके में कड़ी निगरानी रखेंगे।

गोभक्तों से मांगी मदद

एसपीबलबीर सिंह ने जिला के गोरक्षकों एवं गोभक्तों से भी पुलिस को सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक गांव में खुले में घूमने वाले पशुओं विशेषकर गायों पर निगरानी रखी जाएगी और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए। जिस पर पुलिस तुरंत कार्रवाई करके इस प्रकार की घटनाओं पर पूर्णतया रोक लगा सके। उन्होंने ने कहा कि किसी गोभक्त या गोरक्षक द्वारा यदि कोई शिकायत दी जाती है तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।