पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बहादुरगढ़ का विजय क्राॅस कंट्री में िवजयी

बहादुरगढ़ का विजय क्राॅस कंट्री में िवजयी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहादुरगढ़। जींदके सफीदों में हुई 29वीं प्रदेश स्तरीय हरियाणा राज्य क्राॅस कंट्री प्रतियोगिता में गांव सांखौल निवासी विजय राठी ने पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से सैकड़ों खिलाड़ियों ने भाग लिया था। विजय ने इस प्रतियोगिता के 18 वर्ष की आयु वर्ग में 6 किलोमीटर दौड़ में भाग लिया और पहला स्थान हासिल किया। इससे पहले भी विजय राज्य राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अनेक पदक जीत चुका है। विजय रोहतक में कोच रमेश सिंधु की देखरेख में खेलों में आगे बढ़ रहा है। कोच ने इस जीत के लिए उसे बधाई दी और कहा कि आने वाले दिनों में विजय हरियाणा का एक बेहतरीन खिलाड़ी होगा। विजय ने बताया कि उसका लक्ष्य राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने देश के लिए पदक जीतना है और वह उसी लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि अब वह 18 जनवरी को झांसी में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय क्रास कंट्री प्रतियोगिता में भाग लेगा और इस प्रतियोगिता में भी पहला स्थान हासिल करेगा।