पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 600 मरीजों की जांच, 120 युवाओं ने किया रक्तदान

600 मरीजों की जांच, 120 युवाओं ने किया रक्तदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाइनपारमें सोमवार को स्वास्थ्य जांच शिविर और ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ डॉक्टरों द्वारा 600 मरीजों की जांच की गई और 120 लोगों ने रक्तदान किया।

शिविर में मरीजों को नि:शुल्क दवा भी वितरित की गई। आयोजक मास्टर खजान सिंह ने बताया कि शिविर में डॉ. सतीश मित्तल, डॉ. दिनेश, डॉ. रविश, डॉ. राकेश, डॉ. विनय आर्या और डॉ. निशा ने मरीजों की जांच की।

इस मौके पर दीपक, वेद प्रकाश, अजय जांगड़ा, संजीव, अरूण, राहुल, रवि, संजय, धीरेंद्र, मास्टर राजबीर सेन आदि लोग मौजूद रहे।

बहादुरगढ़. लाइनपारमे लगाए गए ब्लड कैंप में ब्लड डोनेट करते लोग।