सिटीजन चार्टर को लागू करने की मांग
बहादुरगढ़ | नागरिककल्याण संघ ने एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर शहर के सभी सरकारी कार्यालयों में सिटीजन चार्टर लागू करने की मांग की है। संघ के सचिव महेशचंद गुप्ता और कैशियर रामचंद्र शर्म ने बताया कि लघु सचिवालय को छोड़कर दूसरे किसी भी सरकारी कार्यालय में अभी तक सिटीजन चार्टर को पेंट से नहीं लिखवाया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि शिक्षा, पुलिस, कृषि, अस्पताल, फर्म एंड सोसायटी, नगर परिषद, पब्लिक हेल्थ, फूड एंड सप्लाई, ट्रांसपोर्ट, हुडा खजाना आदि विभागों में इसे तुरंत लागू किया जाए, और जहां-जहां सिटीजन चार्टर नहीं लगे है वहां जल्द ही चार्ट लगवाए जाएंगे, आगे ऐसा हो इस बात का भी ध्यान रखा जाएगा। इस मौके पर प्रधान रणबीर राठी, हीरा सिंह मान, अनिल आदि मौजूद रहे।