बच्चों ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी
झज्जर | गांवखेड़ी खुम्मार स्थित सारथी स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें छठी से कक्षा बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने शिरकत की। सभी बच्चों को दो वर्गों में बांटा गया। वरिष्ठ वर्ग में नौवीं से कक्षा बारहवीं तथा कनिष्ठ वर्ग में छठी कक्षा से आठवीं तक के बच्चों को शामिल किया गया। बच्चों ने ऊर्जा बचाओ, पर्यावरण प्रदूषण, जल चक्र, ट्रैफिक लाइट, ज्वालामुखी, जल ही जीवन है, हाइड्रोपावर प्लांट आदि विषयों पर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में छठी कक्षा के लोकेश और वरिष्ठ वर्ग में दसवीं कक्षा की अन्नु और कोमल के मॉडल को बैस्ट मॉडल चुना गया। निर्णायक मंडल में मीनाक्षी, रिंकू, संगीता सैनी, अन्नु, रचना और यशपाल यादव ने निभाई। वहीं त्रिवेणी स्कूल बहादुरगढ़ में आयोजित बैस्ट आउट ऑफ बेस्ट प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में आठवीं कक्षा की छात्रा मुस्कान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।