जहांआरा बाग स्टेडियम में आयुष कैंप कल
झज्जर| आयुषविभाग की ओर से 12 फरवरी को शहर के जहांआरा बाग स्टेडियम परिसर में नि:शुल्क वृद्ध असहाय रोगियों की सेवा के लिए नि:शुल्क आयुष कैंप का आयोजन किया जाएगा। आयुष विभाग की ओर से आयोजित शिविर में बहादुरगढ़ से विधायक नरेश कौशिक मुख्यअतिथि उपस्थित होंगे, जबकि शिविर के उद्घाटन कार्यक्रम में डीसी अनिता यादव विशिष्ट अतिथि रहेंगी।