पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दर्जन गांव टेलीफोन की घंटी सुननें को तरसे, रोष

दर्जन गांव टेलीफोन की घंटी सुननें को तरसे, रोष

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देशकी सबसे बड़ी दूर संचार कंपनी बीएसएनएल इन दिनों ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा के लिए प्रचार प्रसार पर विशेष जोर दे रही हैैै और ब्रॉडबैंड के उपभोक्ताओं की संख्या में वृद्धि करने के लिए लुभावनी योजनाएं भी लाई जा रही हैैैै, लेकिन बेरी क्षेत्र केेेे कई गांवों के लोग ब्रॉडबैंड की सेवा तो दूर की बात हैैैै। पिछले काफी समय से लैंडलाइन फोन की घंटी को सुननें के लिए तरस गए।

साल 2009 में बेरी क्षेत्र में एनसीआर प्लानिंग बोर्र्र्ड की ओर से बेरी क्षेत्र में तीन सड़के बनाई गई। जिसमें बहादुरगढ़ छारा बेरी कलानौर रोड, डीघल बेरी जहाजगढ़ रोड, झज्जर धौड बेरी तैयार की गई इन सड़कों का लाभ बेरी के लोगो को मिल रहा हैैैै, लेकिन जब सड़को को बनाया गया तो बेरी आस पास के गांवों मे बिछाई गई बीएसएनएल की केबल सड़क निर्माण करने वाली कंपनी ने काट दी। पिछले 6 साल से बेरी के बघपुर, बाकर, मांगावास, जहाजगढ़, वजीरपुर, चिमनी, ढऱाणा, बिसहान, समेंत कर्ई गांवों के उपभोक्ताओं का संपर्क टूटा गया। ग्रामीणों की मानें तो उस दौरान कई बार विभाग केेेे संपर्क किया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। उसके बाद बेरी एक्सचेंज में काफी अधिकारी आते जाते रहेेेे, लेकिन किसी ने इन गांवों में सेवाएं देने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

बेरी स्टाफ भी केबल कटने के बाद लाचार है। उनका पास रटा रटाया जवाब है कि फला फला गांव में केबल कटी है। उस दौरान विभाग में रहेेेे टेक्निकल की मानें तो उन्होंने केबल को ठीक करने के लिए दिन रात मेहनत की, लेकिन इन गांवों फोन का संपर्क टूट गया। गांवों के ग्रामीणों की आखिरी उम्मीद उस समय दम तोड़ गई जब सरकार ने पंचायतों को आन लाइन करवाने के लिए करोड़ों की लागत से नेशनल आप्टिकल फाइबर नेटवर्क की केबल बिछाई थी, लेकिन केबल बिछाने वाले अधिकारियों का कहना था कि पंचायतों को आन लाइन करने के लिए नोफा के तहत करोड़ों रुपए की लागत से सभी गांवों में केबल बिछाई जा रही है। जिंसें बाद में बीबीएलएल को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल लाइन में से प्राइवेट उपभोक्ताओं को नहीं जोड़ा जाएगा। अब इन गांवों के लोग प्राइवेट कंपनियों के तरफ रूख कर रहेेेे है। ग्रामीणों की माने तो सरकार डिजिटल इंडिया का सपना बेरी क्षेत्र में आकर दम तोड़ जाता हैैैै।

गांवोंमें रही है दिक्कत

बेरीएक्सचेंज के जेई वेदप्रकाश का कहना था कि सड़क निर्माण के दौरान बेरी क्षेत्र की केबल कट गई थी जिसके कारण कई गांवों मे ब्राडबैंड सेवाएं देने मे दिक्कत रही हैैैै। अब कितना नुकसान हुआ इसके बारे में अधिकारी बता नहीं सकते। इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

खबरें और भी हैं...