10 किमी. क्रॉस कंट्री दौड़ में सुरेश प्रथम
बालोररोड स्थित गवर्नमेंट कॉलेज में चल रहे 49वें वार्षिक खेल महोत्सव के चौथे दिन 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की क्रॉस कंट्री दौड़ करवाई गई। 10 किलोमीटर दौड़ में बीए सेकेंड के छात्र सुरेश खत्री ने 37 मिनट 42 सेकेंड का समय निकाल कर पहला स्थान हासिल किया, जबकि बीए सेकेंड के छात्र दीपक ने 38 मिनट 68 सेकेंड में 10 किमी पूरा कर दूसरा स्थान हासिल किया। इसी कक्षा के बलराम ने 10 किलोमीटर की दौड़ 41 मिनट 55 सेकेंड में तय कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्पर्धा में 15 छात्रों ने भाग लिया।
शॉटपुटमें 12 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
डीपीअमित छिक्कारा ने बताया कि शॉटपुट स्पर्धा में 12 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिसमें बीएससी सेकेंड के छात्र शिवदत्त ने पहला, बीए सेकेंड के मोहित नांदल ने दूसरा और बीसीए सेकेंड ईयर के रवि ने तीसरा स्थान हासिल किया। लांग जंप स्पर्धा में 19 बच्चों ने शिरकत की। स्पर्धा में बीए फस्ट ईयर के मनोज ने 18.2 फीट लंबी कूद मार कर पहला स्थान प्राप्त किया। 17 फीट की कूद के साथ बीए सेकेंड ईयर के स्टूडेंट ललित ने दूसरा और 16.8 फीट कूद के साथ बीएससी सेकेंड ईयर के रवि ने तीसरा स्थान हासिल किया।
जेवेलिनथ्रो में मोहित अव्वल
भालाफेंक स्पर्धा में मोहित नांदल ने 31.8 मीटर भाला फैंक कर पहला स्थान, दूसरे स्थान पर रहे बीए फस्ट ईयर के अभिमन्यु ने 30.2 मीटर और तीसरे स्थान पर रहे बीए फस्ट ईयर के आशीष ने 29 मीटर भाला फेंका।
दसदिन चलेंगे खेल
इसबार वार्षिक खेल उत्सव दस दिन तक चलेंगे। इसमें 250 से ज्यादा बच्चे विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में अपना दमखम दिखाएंगे। विजेता रहने वाले छात्र-छात्राओं को समापन समारोह में सम्मानित भी किया जाएगा। डॉ. इंदू कालिया, प्रिंसिपल
लंबी छलांग लगाता प्रतिभागी।
बहादुरगढ़ . राजकीयकॉलेज में क्राॅस कंटरी दाैड़ में भाग लेते खिलाड़ी।