पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सफाई अभियान में दें योगदान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वैश्यआर्य कन्या महाविद्यालय में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के तीसरे दिन स्वच्छता अभियान कितना सार्थक विषय पर स्वयं सेविकाओं ने पेपर प्रेजेंटेशन दी। स्वच्छता पर विचार रखते हुए स्वयं सेविकाओं ने लोगों से घर पर ही नहीं बल्कि अपने आसपास के वातावरण को भी स्वच्छ रखने का संदेश दिया। स्वयं सेविकाओं को संबोधित करते हुए एनएसएस प्रभारी शालू शर्मा ने कहा कि स्वच्छता अभियान को हमें केवल एक मुहिम की तरह नहीं समझना चाहिए बल्कि हमें अपनी सोच को सकारात्मक दिशा में बदलकर अपना योगदान देना चाहिए क्योंकि हम इस अभियान में तभी सार्थक बना सकते हैं जब इस दिशा में निरंतर प्रय|शील रहें। उन्होंने कहा कि हमें स्वच्छता का अर्थ केवल बाहरी साफ सफाई तक सीमित नहीं रखना चाहिए बल्कि अपने में आंतरिक स्वच्छता लानी होगी। कार्यक्रम के दौरान वातावरण को स्वच्छ रखने जन-जन में जागरुकता फैलाने की शपथ ली।

खबरें और भी हैं...