पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सड़क पर गिरे स्ट्रीट लाइट के खंभे, सुध लेने वाला कोई नहीं

सड़क पर गिरे स्ट्रीट लाइट के खंभे, सुध लेने वाला कोई नहीं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जररोड पर लाखों रुपए खर्च करके लगाए गए स्ट्रीट लाइट के खंभे गिरने लगे हैं। एक सप्ताह से आधा दर्जन खंभे गिरे हुए हैं, लेकिन नप अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है। एक खंभा तो एमएलए कार्यालय से चंद कदमों की दूरी पर ही टूटा हुआ है। इससे जहां दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है, वहीं रात के समय स्ट्रीट लाइट होने के कारण यहां अंधेरा छाया रहता है, जिससे पैदल चलने वालों को भी दिक्कत हो रही है।

कभीभी हो सकता है बड़ी दुर्घटना : स्थानीयनिवासी रमेश राठी, राहुल, आशीष आदि ने बताया कि सड़क पर रात्रि के समय रोशनी के लिए लगाई गईं अधिकतर लाइटें लाइटें खराब पड़ी हैं। नगर परिषद अधिकारी इनकी सुध लेने की बजाय अन्य कामों में लगे हुए हैं। अब इनके पोल भी गिरने लगे हैं। झज्जर की तरफ रोजाना हजारों की संख्या में वाहनों का इस मुख्य मार्ग से आवागमन होता है, जिसकी वजह से इन खंभों की वजह से दुर्घटना होने का अंदेशा हर समय बना हुआ है। उन्होंने बताया कि झज्जर रोड पर नहर से आगे सैनिक कैंटीन के पास सड़क पर गिरे हुए खंभों को तुरंत हटवाना चाहिए नहीं तो इसकी वजह से यहां पर कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

बहादुरगढ़. झज्जररोड पर नहर से आगे सड़क पर गिरा खंभा।

खबरें और भी हैं...