पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घर की रसोई में मौजूद है औषध, उपयोगिता जानने की जरूरत

घर की रसोई में मौजूद है औषध, उपयोगिता जानने की जरूरत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसंतपंचमी के दिन शुक्रवार को आयुष विभाग की ओर बाग जहांआरा बाग स्टेडियम में नि:शुल्क आयुष कैंप कई मायनों में ज्ञानवर्धक साबित हुआ। यहां केवल 500 सीनियर सिटीजन दूसरे लोगों उपचार लिया गया बल्कि इनको दवा भी उपलब्ध कराई गई। शिविर के लिए यहां समूचे जिले की टीम जुटी। शिविर में बहुत ही सरल भाषा में बताया गया कि कैसे बीमारियों का उपचार घर-घर में उपलब्ध है। अलग-अलग बीमारियों में योग क्रियाओं के लाभ भी समझाएं गए।

गल्फदेशों से आई यूनानी पैथी : यूनानीपद्धति के विशेषज्ञय डाॅ. मोहमद ने बताया कि यूनानी पैथी बहुत पुरानी है। यह गल्फ देशों से आई। उन्होंने बताया कि इस पैथी से बीमारी को किसी व्यक्ति के खून, ब्लगम, सोंदा सफरा के हिसाब से जब्ज की हलचल के हिसाब से जाना जाता है। बीमारी की पहचान के बाद यूनानी दवाइयों की मदद से उपचार कराया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले वर्षों से इस पैथी का बहुत प्रचार हुआ है। किसी भी रोग के उपचार के लिए पैथी बहुत कारगर साबित है। इस पैथी का विशेषज्ञ बहादुरगढ़ के निलौठी के स्वास्थ्य केंद्र में तैनात है।

गीतामें है योग का है उल्लेख : योगीआचार्य बलदेव ने बताया कि गीता के अंदर योग का उल्लेख है। दिनचर्या में योग के थोड़ा समय निकलने के लिए वह बीमार होने से बच सकते हैं। योग बीमारियों से लड़ने की शक्ति शरीर के अंदर ही प्रदान करता है। आसन, प्राणायाम, ध्यान, स्माधी से हम तनाव से भी दूर रह सकते है। कुछ विशेष आसनों से संबंधित बीमारी भी दूर की जा सकती है।

फिल्म के माध्यम से दिखाई उपचार की प्रक्रिया

कार्यक्रममें प्रोजेक्टर के माध्यम से लोगों को बताया गया कि कैसे आयुष विभाग की मदद से रोगियों को ठीक किया जाता है। इस स्वास्थ्य शिविर में इलाज के साथ-साथ मानसिक परेशानी, ब्लड प्रेशर जैसे रोगों का निदान योग, ध्यान प्राणायाम के करने के साथ-साथ वृद्धावस्था में आहार-विहार, दिनचर्या एवं ऋतु चर्या के बारे में भी उपयोगी जानकारी दी गई। कार्यक्रमों में विशेष योगदान करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों भी मानित किया गया। कार्यक्रम में एलएलए नरेश कौशिक, वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश शेखावत, प्रधान नागरिक कल्याण मंच, बहादुरगढ़ रणबीर सिंह राठी, एसडीएम बहादुरगढ़ प्रदीप कौशिक, जिला आयुर्वेदिक आफिसर डाॅ. जसवीर अहलावत, जिला खेल अधिकारी राजबीर सिंह बजाड़, मेडिकल आफिसर डाॅ. कुलबीर एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. एके नायक, डाॅक्टर जितेंद्र, डाॅ. ज्योति डाॅ. जयभगवान हुड्डा मौजूद रहे।

ये हैं रसोई में जिनका लिया जा सकता है लाभ

नींबूलू, ज्वर, प्यास, सूखी त्वचा के लिए उत्तम है तो मुनक्का बलवर्धक, कब्ज, कैंसर की रोकथाम फेफड़ों को बल देता है। सेब मोटापा कम करता है और कोलेस्ट्राल कम करने में सहायक है। भूख लगने पर कच्चे आम की चटनी लाभदायक है।

झज्जर. जहांआराबाग स्टेडियम में योग के बारे में भी बताया गया।

खबरें और भी हैं...