- Hindi News
- पात्र अध्यापक असमंजस में, सूचना मिली, ज्वाइनिंग नहीं
पात्र अध्यापक असमंजस में, सूचना मिली, ज्वाइनिंग नहीं
नेटपर अपने चयन की जानकारी मिलने के बाद अब तक नियुक्ति पत्र मिलने पर प्रदेश भर के पात्र अध्यापक अब तक असमंजस में हैं। चुनाव आचार संहिता से पहले ही अपने नियुक्ति लेटर के इंतजार में परेशान पात्र अध्यापकों को अब अपनी नौकरी की चिंता सता रही है। इनकी सोच है कि कांग्रेस की सरकार आई तो ठीक, लेकिन नई पार्टी की सरकार आई तब उनका क्या होगा? इसको लेकर चयनित पात्र अध्यापक पशोपेश में हैं।
ऐसे में अब हरियाणा पात्र अध्यापक संघ ने नए पात्र अध्यापकों की बेचैनी दूर करने के लिए कानून का दरवाजा खटखटाने की बात कही है। इसके तहत मंगलवार को झज्जर के श्रीराम शर्मा पार्क में जिला पात्र अध्यापक संघ के प्रधान नरेंद्र ने पात्र अध्यापकों से चर्चा कर उन्हें दिलासा दी।
यहां झज्जर, बहादुरगढ़ के कई चयनित पात्र अध्यापक पहुंचे। इनसे उनका रोल नंबर शपथ पत्र लिया गया। ये सब सामूहिक रूप से हाईकोर्ट में जमा किए जाने की बात कही जा रही है। ताकि अदालत के जरिए उनकी चयन प्रक्रिया को राहत मिल सके। इससे पहले चयनित पात्र अध्यापकों के मोबाइल नंबर पर संघ का मैसेज भेजा गया था। इसके बाद नौकरी की खातिर चयनित पात्र अध्यापक पात्र अध्यापक संघ की बात मानने को तैयार हो रहे हैं।
वेतनमिलने से पहले ही खर्च किए हजार रुपए
अपनीज्वाइंनिंग के इंतजार में पशोपेश में रहने वाले जिले भर के पात्र अध्यापकों को वेतन मिलने से पहले ही वेतन पाने के लिए एक हजार रुपए खर्च करने पड़े हैं। दरअसल झज्जर में जिन 70 पात्र अध्यापकों ने हाईकोर्ट से राहत देने के लिए जो शपथ पत्र दिए हैं उसके एवज में हर किसी से पात्र अध्यापक संघ ने एक-एक हजार रुपए लिए हैं। यह कवायद प्रदेश स्तर पर की जा रही है। लिहाजा सैकड़ों पात्र अध्यापकों से यह धनराशि ली गई है, ताकि इससे कानूनी लड़ाई लड़ी जा सके।
शपथ पत्र में लिखी है मन की बात
पात्रअध्यापक हाईकोर्ट में जो सामूहिक शपथ पत्र देंगे उसमें उन्होंने अपने मन की कई बातें लिखी हैं। इसमें कहा गया गया कि अव्वल तो उनकी पूरी वेरीफिकेशन के बाद ही उनका चयन हुआ है। फिर भी अगर किसी को लगता है कि वेरीफिकेशन होना चाहिए तब वे इसके लिए तैयार हैं। यही नहीं अगर पात्र अध्यापकों की नियुक्ति हो जाती है तब जांच पूरी होने तक वे वेतन भी नहीं लेंगे। शपथ पत्र में चयनित पात्र अध्यापकों ने यह भी लिखा है कि अगर वे दोषी पाए जाते हैं तब वे क