- Hindi News
- पुलिस मामला करें साफ नहीं तो फैसला लेगी खाप
पुलिस मामला करें साफ नहीं तो फैसला लेगी खाप
पुलिस पर मिलीभगत का आरोप
गोयलाकलां बादली के ग्रामीणों ने पकड़े गोतस्कर
भास्कर न्यूज | बादली/बहादुरगढ़/झज्जर
निमाणामाजरी गांव में हुई गोकशी की घटना को लेकर बवाल खड़ा हो गया है। सोमवार रात को गोयलाकलां में गोतस्करी के शक में पकड़े गए लोगों के खिलाफ पुलिस की ढीली कार्रवाई ने ग्रामीणों के गुस्से में घी का काम किया है।
गायों के वध की घटना को लेकर तीन दर्जन गांवों के लोगों ने मंगलवार को बादली में महापंचायत कर पुलिस को खुली चुनौती दी और कहा कि गो तस्करों की गिरफ्तारी कर उन पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो महापंचायत खुद कमान अपने हाथ में ले लेगी। महापंचायत ने पुलिस प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। पंचायत की अध्यक्षता दुल्हेड़ा बारह खाप के प्रधान उम्मेद सिंह देशवाल ने की। महापंचायत में उपस्थित ग्रामीणों में बेहद गुस्सा दिखाई दिया और लोगों ने पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठाया। कल होने वाली महापंचायत में आगे की रणनीति तय की जाएगी। लोगों ने क्षेत्र में हुई गोकशी की घटनाओं की घोर निंदा की।
सैकड़ोंलोगों ने की शिरकत
पंचायतमें मुख्य रूप से संजय कबलाना, नाहर सिंह ठेकेदार, रणबीर गुलिया, नरेन्द्र पहलवान, गुलिया खाप सचिव सुखबीर गुलिया, बादली के सरपंच रतिराम छनपाड़िया, निमाणा के सरपंच काला प्रधान, पेलपा के सरपंच अश्विनी कुमार, गुभाणा के सरपंच कुलबीर सिंह, गोरक्षा दल के जयवीर आर्य, फरूखनगर गोशाला के प्रधान कुकु किलोई, रतिराम गोकुलधाम गौशाला चिकित्सालय दादरीतोय के प्रधान सुनील निमाणा, श्रीओम आर्य गोयलाकलां, बादली के पूर्व सरपंच विनोद कुमार, नरेन्द्र पहलवान, देवेन्द्र खेड़ीजट्, दिलबाग प्रधान, राजेश पंच, श्याम ठेकेदार, मामन ठेकेदार, रविन्द्र लोहचब बुपनियां, रणबीर गुलिया, बेदन ठेकेदार, चौगांवा प्रधान शिव कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
गोतस्करों के हौसले बुलंद
निमाणामाजरी में दो घटनाओं को अंजाम देने, ग्रामीणों के रोष का पता होने पुलिस कार्रवाई के बारे में जानकारी होने के बाद भी गोतस्कर खुले घूम रहे हैं। रोष इस बात पर था कि गोयलाकलां के युवा गोतस्करों को नहीं पकड़ते तो गोकशी की फिर कोई नई घटना अखबारों की सुर्खियां होती।
खाप करेगी आंदोलन
पंचायतमें तय हुआ कि दो दिन पुलिस की कार्रवाई को संयम के साथ देखा जाए। मामले में पकड़े गए लोगों के साथ पुलिस क्या मामला दर्ज करती