पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चालक को पेड़ से बांधकर ट्रक लूटने वाला एक काबू

चालक को पेड़ से बांधकर ट्रक लूटने वाला एक काबू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चालक को पेड़ से बांधकर ट्रक लूटने वाला एक काबू

भास्कर न्यूज |झज्जर

बीतीरात जिले गांव के गांव रायपुर के नजदीक एक ट्रक को लूट कर ले जाने के एक आरोपी को झज्जर पुलिस ने ट्रक सहित काबू किया।

पुलिस प्रवक्ता चमनलाल ने बताया कि सतीश कुमार पुत्र किशोरी महत्व निवासी जिला बेगूसराय बिहार ने थाना झज्जर में शिकायत दर्ज कार्रवाई थी कि वह ट्रक पर बतौर चालक की नौकरी करता है और 15 सितंबर को वह अपने ट्रक में डस्ट भरकर राजस्थान से नजफगढ़ दिल्ली के लिए चला था। जब वह सुबह तीन बजे रायपुर गांव के नजदीक पहुंचा तो दो व्यक्तियों ने मोटरसाइकिल पर आकर ट्रक को रुकवाया और दोनों ट्रक पर बैठकर वहां से बहादुरगढ़ की तरफ जा रहे थे कि ट्रक के आगे एक कार गई और उसे ट्रक से उतार कर कार में बैठा लिया। उसके बाद छुछकवास के पास एक पेड़ के साथ बांध दिया। एक बजुर्ग व्यक्ति ने उसे आकर खोला और नजदीक केपैट्रोल पंप पर आकर उसने अपने मालिक को इस घटना की जानकारी दी।