मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
बहादुरगढ़ | बिहारीकालोनी में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लेने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया है। उसकी मौत की किन हालात में हुई अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है। पुलिस के मुताबिक शाम को सूचना मिली कि बिहारी कॉॅलोनी में एक आदमी का शव फांसी पर लटका हुआ है।