पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ~2500 लेट फीस के 26 तक होंगे एडमिशन

~2500 लेट फीस के 26 तक होंगे एडमिशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमडीयू ने यूजी और पीजी स्टूडेंट्स को दिया एक और चांस

भास्करन्यूज | बहादुरगढ़

महर्षिदयानंद विश्वविद्यालय ने एडमिशन के लिए यूजी और पीजी स्टूडेंट्स को एक ओर चांस दिया है। एमडीयू ने गवर्नमेंट और एडेड काॅलेजों को लेटर लिखकर सत्र 2014-15 के एडमिशन की डेट 26 सितंबर तक बढ़ा दी है। इस शेड्यूल के तहत एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स को 2500 रुपए की लेट फीस जमा करानी होगी।

ये एडमिशन विभिन्न कोर्सेज की खाली सीटों के लिए हैं। जहां वेटिंग लिस्ट है, वहां एडमिशन इसी लिस्ट के आधार पर होंगे और जिस कॅालेज में वेटिंग लिस्ट उपलब्ध नहीं है, वहां नए सिरे से ऑनलाइन एप्लीकेशंस लिए जाएंगे। एडमिशन में रिजर्वेशन रूल्स का ध्यान रखा जाएगा।

दरअसल अधिकतर काॅलेजों में काफी सारी सीटें पड़ी हैं। खासकर गवर्नमेंट काॅलेजों में अभी एडमिशन हो सकते हैं। काॅलेजों की ओर से एमडीयू एडमिशन खोलने की मांग की गई थी। छात्र हित को देखते हुए एमडीयू प्रशासन ने सभी कालेजों को खाली सीटों पर एडमिशन की परमिशन दे दी।

दाखिला पहले आओ पहले पाओ के आधार पर

बहादुरगढ़कॅालेज में बीए कोर्स में कुछ सीटें बची हुई हैं। इसके अलावा गर्ल्स को भी एडमिशन दिया जाएगा। स्टूडेंट लेट फीस के साथ अपनी एप्लीकेशन मेन विंग में जमा करा सकते हैं। एडमिशन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किए जाएंगे। डा.इंदू कालिया, प्रिंसीपल।