सकारात्मक परिणाम आने तक देशभर में चलाया जाएगा आंदोलन
आरक्षणकी मांग को लेकर जाट समुदाय निर्णायक लड़ाई के मूड में गया है। उन्होंने एलान कर दिया कि जब तक इस मामले में सकारात्मक परिणाम सामने नहीं जाता है, तब तक आंदोलन को देशभर में चलाया जाएगा। रविवार को बहादुरगढ़ के साथ लगते दिल्ली के घेवरा चौक पर अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की ओर से रैली का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली हरियाणा के कई गांवों के जाटों ने हिस्सा लेकर अपनी एकजुटता दिखाई।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि देश के अन्य हिस्सों में भी आंदोलन चलाए जा रहे हैं, लेकिन अब तक केंद्र सरकार उनकी मांगों पर गंभीर नहीं है। यही कारण है कि राजधानी के विभिन्न हिस्सों में शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि दिल्ली के जाट देशव्यापी आंदोलन के लिए भी तैयार रहें। उन्होंने कहा कि सरकारें जाटों से किए वायदे समय पर पूरा करें। हरियाणा के जाट सरकार के झूठे बहकावे में आएं और आरक्षण देने तक अपना आंदोलन जारी रखें। सम्मेलन में मुंडका, रानीखेड़ा, घेवरा, हिरण कूदना, नीलवाल,दिचाऊं, झाड़ोदा, टिकरी समेत बाहरी दिल्ली के दो दर्जन गांवों से आए जाट समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया।
विधानसभामें बिल लाए हरियाणा सरकार
उन्होंनेकहा कि सरकार हरियाणा के जाटों के साथ दोहरा व्यवहार कर आंदोलन को गुमराह करना चाह रही है, जिसके बहकावे में जाट आने वाले नहीं हैं। हरियाणा विधानसभा में बिल लाकर आरक्षण देने के अलावा अन्य किसी बात पर सरकार से समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि देश में जाट आरक्षण के नाम पर हर आंदोलन को हमारा समर्थन है।
बॉर्डरकर देंगे सील : दिल्लीप्रदेश अध्यक्ष चौधरी आजाद सिंह लाकड़ा ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दिल्ली, हरियाणा और केंद्र की सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती तब दिल्ली के सभी बॉर्डरों को सील कर दिया जाएगा।
इन्होंनेकिया संबोधित : इसमौके पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष चौधरी आजाद सिंह लाकड़ा, प्रदेश युवा अध्यक्ष भगत सिंह, राष्ट्रीय महासचिव बीएस अहलावत, कारी मोहम्मद हसन, मांगेराम राठी, जयभगवान डबास, जयवीर गुलिया, गोपाल डागर, सुमन डागर, संजय ठाकरान, सुमेर सिंह गहलावत, यूपी महासचिव बीरपाल राणा, रोहताश हुड्डा ने अपने विचार रखे।
ये तीन मांगें उठाई
^दिल्लीउच्च न्यायालय में जाट आरक्षण के विरुद्ध डाली गई याचिका पर दिल्ली सरकार केंद्र सरकार कोर्ट में सही तथ्यों को पेश करें।
^केंद्र सरकार सांसद पीपी चौधरी द्वारा संसद के शीतकालीन सत्र में पेश राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग संशोधन बिल 2015 को अपना बिल मानकर बजट सत्र में पास करें।
^हरियाणा सरकार जाटों को प्रदेश स्तर पर ओबीसी श्रेणी में शामिल करें अन्य राज्यों में भी इसे शामिल करवाएं।
एनएच-10 दो घंटे जाम
जाटआरक्षण के मुद्दे पर रविवार को एनएच-10 पर जाम लगाया गया। दिल्ली-हरियाणा बार्डर के घेवरा चौक पर जाट आरक्षण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक के नेतृत्व में लगाया गया जाम करीब दो घंटे बाद खोला गया। इससे यातायात प्रभावित रहा और सड़क पर बहादुरगढ़ की तरफ से आने जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। समुदाय से किए वायदे पूरे करें सरकार
घेवरामोड़ से शहर तक लगी वाहनों की लाइनें
जाटआंदोलनों के चलते एनएच-10 पर दोनों जगह वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई, जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घेवरा मोड से लेकर टिकरी बॉर्डर को पार करते हुए जाम बहादुरगढ़ तक पहुंच गया। जाम से सबसे ज्यादा नुकसान बहादुरगढ़ के लोगों को उठाना पड़ा, क्योंकि दिल्ली और रोहतक दोनों तरफ से वाहनों का आवागमन बंद हो गया था।
बहादुरगढ़ . घेवराचौक पर जाट आरक्षण महासम्मेलन में मौजूद हरियाणा और दिल्ली के समुदाय के लोग।