- Hindi News
- पितृदोष शांति के लिए हरिद्वार में तर्पण 21 को
पितृदोष शांति के लिए हरिद्वार में तर्पण 21 को
पितृदोष शांति के लिए हरिद्वार में तर्पण 21 को
बहादुरगढ़।झज्जररोड स्थित प्राचीन श्री शक्तिपीठ देवी मंदिर संचालन समिति पितृदोष शांति के लिए हरिद्वार में 21 सितंबर को सामूहिक पूजन, यज्ञ तर्पण का आयोजन करेगी। इसी सिलसिले को लेकर रविवार को हुई संचालन समिति की बैठक में लिया गया। आयोजन पं.नवराज पंत की देखरेख में होगा। बैठक की अध्यक्षता समिति प्रधान केसी सिंगल ने की। बैठक में 21 सितंबर को हिंदुओं के प्रमुख तीर्थ स्थल हरिद्वार में पितृदोष शांति के लिए यज्ञ और विशेष पूजा अर्चना करने का निर्णय लिया गया। प्रधान ने कहा कि प्रदोष काल में तीर्थ स्थानों पर किए गए इस प्रकार के आयोजन से जातक की कुंडली के पितृदोष का निश्चित रूप से शमन होता है। पितृपक्ष में पितृगण मोक्ष की कामना करते हुए अपने परिजनों द्वारा विशेष रूप से तर्पण द्वारा संतुष्टि की कामना करते हैं। संतुष्टि होने पर संतान, आयु, आरोग्य एवं इच्छित वस्तुओं की प्राप्ति का आशीर्वाद देते हैं। परिवार के मुखिया को इस पक्ष में पितरों की शांति के लिए अवश्य प्रयास करना चाहिए।