पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सैकड़ों लोगों ने की मुख्यमंत्री से दिल्ली में मुलाकात

सैकड़ों लोगों ने की मुख्यमंत्री से दिल्ली में मुलाकात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरवासी 15 दिन का इंतजार करेंगे

मुख्यमंत्रीके आदेश पर शहरवासी अब 15 दिन का इंतजार करेंगे। इस दौरान बिजली निगम के आला अधिकारियों की कार्यवाही देखी जाएगी। अगर इन 15 दिनों में हाइटेंशन लाइन शिफ्ट करने में कोई कदम नहीं बढ़ाया गया तो फिर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। वजीरराठी, प्रधानसंघर्ष समिति

15 दिन का इंतजार

समितिके उपाध्यक्ष तरूण वशिष्ठ ने बताया कि मुख्यमंत्री ने लोगों की मौजूदगी में बिजली निगम अधिकारियों को फोन कर स्टेट्स रिपोर्ट के बारे में पूछा। साथ ही उन्हें निर्देश दिया कि वो जल्द से जल्द हाइटेंशन हटवाने का काम शुरू करें। सुनीता, मंजू, निर्मला, चंद्रवती आदि महिलाओं ने बताया कि अगर उनके घरों की छत से हाइटेंशन लाइन नहीं हटाई गई तो वे घर छोड़ कर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि इससे भी काम नहीं चला तो वो लघु सचिवालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठेंगी।

भास्कर न्यूज|बहादुरगढ़

तारहटाओ संघर्ष समिति के सैकड़ों लोगों ने रविवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात कर हाइटेंशन लाइन हटवाने की मांग की। समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को टेंडर प्रक्रिया के फेल होने की जानकारी दी। लोगों ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई कि टेंडर की बजाय विभागीय स्तर पर इन तारों को शिफ्ट करवाने की प्रक्रिया शुरू करवाई जाए। जिस पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बिजली निगम के बड़े अधिकारियों को इस काम को जल्द करवाने को कहा।

मुख्यमंत्री ने लोगों को आश्वासन दिया है कि तार हटवाने की प्रक्रिया आचार संहिता की वजह से बाधित नहीं होगी, क्योंकि इसका टेंडर लग चुका है। इस मौके पर समिति के प्रधान वजीर राठी, राजेश खत्री, प्रवीण, तरूण वशिष्ठ, महेंद्र मलिक, विजयपाल,राजपाल आदि मौजूद रहे।

सीएमबोले घबराएं नहीं

बहादुरगढ़के लोगों को मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव आचार संहिता का हाइटेंशन हटवाने के काम पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा, इसलिए लोग घबराएं नहीं। उन्होंने कहा कि हाइटेंशन को हटवाने के लिए कोई ठेकेदार सामने नहीं आया तो बिजली निगम खुद विभागीय तौर पर इसे शिफ्ट कर देगा। इसके लिए आला अधिकारियों को आचार संहिता लगने से पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि फंड बिजली निगम को दिया जा चुका है और सांसद ने इस काम की आधारशिला भी रख द