पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीडीएम की बस ट्रक की टक्कर एक दर्जन से ज्यादा विद्यार्थी घायल

पीडीएम की बस ट्रक की टक्कर एक दर्जन से ज्यादा विद्यार्थी घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीडीएमपॉलिटेक्निक के स्टूडेंट्स को गुड़गांव घर छोड़ने जा रही कॉलेज की बस को बाइपास रोड पर सामने से रहे एक डम्पर ने टक्कर मार दी।

गुरुवार शाम हुई इस दुर्घटना में कॉलेज बस के ड्राइवर बस कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बस में सवार दस से ज्यादा विद्यार्थियों को चोट आई हैं। बस में करीब 30 बच्चे सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आमने-सामने की टक्कर के बाद ट्रक और बस दोनों पलट गए। बच्चों को पीडीएम मेडिकल सेंटर में इलाज के बाद दूसरी गाड़ी से घर भेज दिया गया। जबकि ड्राइवर कंडक्टर की गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को जीवन ज्योति के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया है। जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

इसतरह से हुई दुर्घटना

पीडीएमकॉलेज की बस शाम पांच बजे स्टूडेंट्स को लेकर बालौर रोड के पास बाइपास पर पहुंची थी, कि सामने हाईवे कर्मचारी रोड पर जेबरा क्रॉसिंग बना रहे थे। उन्होंने ट्रेफिक को रांग साइड में वन वे किया हुआ था। जिस पर बस चालक ने दूसरे वाहनों की तरह अपनी गाड़ी को भी रांग साइड में बस मोड ली। आगे चलकर जैसे ही बस वापस अपनी साइड में जाने लगी तो सामने रोडी से भरा डंपर ने सीधे बस को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद बस और डंपर दोनों पलट गए।

पीडीएममें किया इलाज

पीछे-पीछेरही संस्था की दूसरी बस में मौजूद स्टाफ ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे स्टूडेंट्स को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस और पीडीएम का स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया। घायलों को दूसरी बस में पीडीएम के मेडिकल सेंटर में भर्ती करवाया। जबकि ड्राइवर और कंडक्टर को जीवन ज्योति अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

जांच के बाद पता चल सकेगा दुर्घटना की वजह

बाईपासपर जो दुर्घटना हुई है, उसमें ड्राइवर रमेश और कंडक्टर सुभाष को ही चोट आई हैं। कुछ स्टूडेंट्स को मामूली चोट आई थी, जिनको फ़र्स्ट एड के बाद घर भेज दिया गया है। ये बस गुड़गांव रूट की थी और करीब 30 बच्चे इसमें सवार थे। पुलिस को इंफॉर्मेशन दे दी गई है, जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि दुर्घटना की क्या वजह रही। राजेशसूद, डायरेक्टर

बहादुरगढ़. बाईपासबालोर मोड़ पर दुर्घटना का शिकार पीडीएम काॅलेज की बस की हालत।