- Hindi News
- जिले के 10 हजार खिलाड़ी देंगे परीक्षा, स्पीड का शेड्यूल तय
जिले के 10 हजार खिलाड़ी देंगे परीक्षा, स्पीड का शेड्यूल तय
जिले के 10 हजार से अधिक खिलाड़ी इन दिनों स्पीड यानी स्पोर्ट्स एंड फिजिकल एप्टीट्यूट टेस्ट की तैयारियों में जुटे हैं। सरकार की खेल नीति है कि सभी प्रकार के खेलों के लिए प्रतिभा को बेहतर वातावरण मौका मिले। 9 फरवरी से जिले में शुरू होने वाली ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिताओं में यहां के दस हजार से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेने जा रहे हैं।
बता दें कि झज्जर जिले में खेलों को बढ़ावा देने के लिए जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से 30 मी. फ्लाइंग स्टार्ट दौड़, शटल रन 6 बाई 10 मी., 800 मी. दौड़, स्टैंडिंग बोर्ड जंप, फारवर्ड बैंड एंड रीच, मेडिसन बाल थ्रो के लिए स्पीड की द्वितीय चरण की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 9 फरवरी से किया जा रहा है। स्पर्धाएं ब्लाक वाइज 16 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी। इसके बाद मंडल स्तर पर स्पर्धाएं होंगी, जिसमें रोहतक मंडल के रोहतक, पानीपत, करनाल, झज्जर सोनीपत के खिलाड़ी भाग लेंगे। इसमें चयनित बच्चों को आगे स्पीड के लिए दी जाने वाली सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
खेल विभाग की ओर से खेल प्रतिभाओं से अनुरोध किया गया है कि वे स्पीड के लिए सीएमओ की ओर से जारी आयु प्रमाण पत्र की फोटो प्रति पर एक फोटो चस्पा कर उसकी सत्यापित कॉपी लेकर आवश्यक आएं। ये दस्तावेज जिला स्तर की तकनीकी समिति को उपलब्ध करने होंगे। यदि कोई ऐसा नहीं करता है, तो उसको द्वितीय चरण के टेस्ट के समय भाग लेने का अवसर नहीं उपलब्ध कराया जाएगा।
यहहै स्पीड : खेलप्रतिभाओं को 15 सौ दो हजार रुपए का भत्ता दिए जाने के लिए स्पीड की प्रतियोगिताएं शुरू की गई थीं। स्पीड अंग्रेजी का शब्द है, जिसको स्पोर्ट्स एंड फिजिकल एप्टीट्यूट टेस्ट के नाम से जाना जाता है।
स्पीड में नहीं बदल सका स्पीड
खेलविभाग में स्पीड पूर्व की हुड्डा सरकार ने शुरू किया थ। अब खट्टर सरकार के आते ही मौजूदा खेल मंत्रालय ने स्पीड की बजाए इसे स्पीड नाम दिया है। कई जगह इसकी घोषणा भी हो गई। जिला खेल मुख्यालयों में स्पीड योजना स्पीड में नहीं बदल सकी है। 9 फरवरी को होने जा रहे इस टेस्ट के लिए चंडीगढ़ से जो लेटर आए हैं उनमें अभी भी स्पीड लिखा हुआ है।
नॉलेज: अब होगी विशेष ट्रेनिंग
खेलको बढ़ावा देने के लिए अगल-अलग प्रकार के खेलों के लिए अलग जगह व्यवस्था बनाई जाएगी। एक प्रकार के खेल के बच्चों के किसी एक जगह रखा जाएगा। जहां पर उनकी शिक्षा बेहतर खेल का माहौल और कोच उपलब्ध कराया जाएगा।
^प्रदेश सरकार की ओर से खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके तहत पहले स्कूल स्तर पर और अब ब्लाक स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। बड़े स्तर पर होने वाली इन प्रतियोगिताओं के लिए समूची तैयारियां पूरी कर ली गईं। वहीं, दूसरी और इस बार प्रतियोगिताएं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की संख्या में काफी इजाफा है। खेल नीति को देखते हुए इनमें उत्साह भी बना है। सुकन्यायादव, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी झज्जर।
ब्लाक स्तर के खेल कार्यक्रम का शेड्यूल
तिथिस्थान
9 फरवरी राजीवगांधी खेल परिसर मातनहेल, ब्लाक साल्हावास
10से11 राजीवगांधी खेल परिसर मातनहेल, ब्लाक मातनहेल
12से 13 राजीवगांधी खेल परिसर दूबलधन, ब्लाक बेरी।
14फरवरी बिग्रेडियरहोशियार सिंह स्टेडियम बहादुरगढ़, ब्लाक बहादुरगढ़
15से 16 जहांआराबाग स्टेडियम झज्जर, ब्लाक झज्जर।
झज्जर. स्पीडकी तैयार के दौरान प्रैक्टिस करते बच्चे।