पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बहादुरगढ़ के मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग होंगे सुरक्षित

बहादुरगढ़ के मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग होंगे सुरक्षित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
25 मानव रहित क्रॉसिंग पर कर्मचारी नियुक्त करने और सीमित ऊंचाई के ओवरब्रिज बनाने की योजना

भास्करन्यूज | बहादुरगढ़

हरियाणासरकार ने हाल में हिसार के बाद रेलवे ट्रैक पर भीषण दुर्घटना से सबक लेते हुए राज्य में सभी मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग बंद करने का फैसला लिया है। इससे पहले बहादुरगढ़ में जाखोदा सांपला में भी मानव रहित फाटक पर हादसे हो चुके हैं। जिसके बाद इन सभी फाटकों को बंद करने की मांग उठने लगी थी।

अब इन सभी फाटकों पर ओवरब्रिज बनाए जाएंगे या फिर इनपर कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। राज्य ने हाल में उत्तर रेलवे, उत्तर पश्चिम रेलवे और उत्तर केंद्रीय रेलवे से कॉन्टैक्ट किया है। हरियाणा की तरफ से भेजी गई कार्ययोजना में बताया गया है कि राज्य में उत्तर रेलवे के 119 मानव रहित लेवल क्रॉसिंग हैं, जिनमें से 89 को सीमित ऊंचाई के उपमार्गों को बनाकर, तीन को विलय द्वारा और 2 मानव रहित लेवल क्रॉसिंग को कम ट्रेन व्हीकल यूनिट्स (टीवीयू) के कारण बंद करके खत्म किया जा सकता है। इसके अलावा 25 पर कर्मचारी नियुक्त करने और सीमित ऊंचाई के ओवरब्रिज बनाने की योजना है।

डंपर और कार भी आई

थी गिरफ्त में

18अप्रैल को जसौर खेड़ी मार्ग स्थिति सी 34 फाटक को पार कर रहा डंपर छिंदवाड़ा एक्सप्रेस की चपेट में गया था। इससे गाड़ी संख्या 14626 डंपर संख्या एचआर 63. 8135 को दस मीटर दूर कर घसीट दिया था। इससे चालक सहायक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उससे कुछ दिन पहले एक कार इसकी चपेट में गई थी। इससे एक घंटा यातायात प्रभावित रहा था। एक साल पहले इसी स्थान पर तेल की डंपर कार भी चपेट में आई थी। सबसे बड़ा खतरा यहां से निकलने वाली स्कूल बसों का होता है जो दोपहर को तो ट्रेन के आने पर रूक जाती है पर सुबह के समय स्कूल का समय होने से वह रही ट्रेन को अनदेखा करके वाहन निकलने की होड़ में दिखाई देते हैं।

बहादुरगढ़ में हादसों

की लिस्ट लम्बी

31जुलाई को सांपला और रोहद के बीच मानव रहित फाटक पर लुधियाना-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस से एक कंटेनर की टक्कर हो गई थी। जिसमें कंटेनर के परखच्चे उड़ गए थे और चालक गंभीर रूप से घायल हुआ था। हादसे से रोहतक-दिल्ली रेलवे ट्रैक थम गया था। रात 12 बजे तक शताब्दी को नहीं चलाया जा सका था और ट्रेन मौके पर रोकना पड़ा था। लुधियाना से दिल्ली के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय पर करीब 9 बजे के आसपास सांपला रेलवे स्टेशन से बहादुरगढ़ की ओर निकली।

प्रदेश सरकार मानव रहित फाटकों पर ओवर ब्रिज बनाने सुरक्षा के प्रति गंभीर है। इस मामले में रेलमंत्री जो प्रदेश से राज्यसभा के लिए गए हैं से बात चल रही है। प्रदेश सरकार सभी मानव रहित रेलवे फाटकों की सुरक्षा के हिसाब से बंद करने की तैयारी में है। -ओपीधनखड़, कृषि मंत्री हरियाणा।

बहादुरगढ़ जाखौदा के निकट मानव रहित रेलवे फाटक पर अब सुरक्षा बढ़ेगी या फिर यहां ओवर ब्रिज बनेगा।