- Hindi News
- हवन भंडारे के साथ हुआ श्रीराम कथा का समापन
हवन भंडारे के साथ हुआ श्रीराम कथा का समापन
बहादुरगढ़ | दिव्यज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा सेक्टर 6 में आयोजित सात दिवसीय श्रीराम कथा का समापन सोमवार को हवन यज्ञ भंडारे के साथ हुआ। कथा निवेदक प्रवीण गर्ग स्वामी सुमेधानंद ने बताया कि 2 फरवरी को कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीराम कथा का सेक्टर 6 के हुडा ग्रांउड में शुभारंभ हुआ था। सोमवार को हवन यज्ञ भंडारे के साथ विधिपूर्वक श्रीराम कथा का समापन हुआ। प्रवीण गर्ग स्वामी सुमेधानंद ने समापन दिवस पर कथा के सफल संचालन में सहयोग के लिए दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की तरफ से यजमानों, शासन, प्रशासन, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों बहादुरगढ़ के सभी लोगों का आभार जताते हुए कहा कि भविष्य में भी धार्मिक सामाजिक कार्यक्रमों में उनका सहयोग इसी तरह से मिलता रहेगा। राधेश्याम काबरा, प्रवीण गर्ग, अंजू गर्ग, सुनीता शर्मा, कमलेश गुप्ता, सुनीता यादव, आरबी यादव, प्रवीण शर्मा, संजीव कुमार, गौरीशंकर, शिवशंकर मनोज बतरा, नरेश जांगड़ा, जगदीश कैलाश लखोटिया, आनंद गुप्ता, श्रद्धालुओं ने हवन यज्ञ में आहुति डाली।