- Hindi News
- पांच ब्लाॅकों में झज्जर को मिलेगी मनरेगा श्रम की सबसे ज्यादा राशि
पांच ब्लाॅकों में झज्जर को मिलेगी मनरेगा श्रम की सबसे ज्यादा राशि
जिलेके पांचों ब्लाकों में मनरेगा के तहत काम करने वाले सैकड़ों मजदूरों के लिए मनरेगा श्रम राशि तय कर दी गई है। जिला परिषद की बैठक में इसका प्रस्ताव पास करके सरकार के पास भेज दिया गया है।
तय हुई राशि में झज्जर ब्लाक को सबसे ज्यादा 3 करोड़ 50 लाख रुपए और सबसे कम बेरी ब्लाक को 1 करोड़ 50 लाख रुपए पास हुए हैं। इसके अलावा बहादुरगढ़ ब्लाक के लिए 3 करोड़ 18 लाख रुपए मातनहेल को को 2 करोड़ 49 लाख रुपए साल्हावास ब्लाक के लिए 2 करोड़ 84 लाख रुपए मनरेगा श्रम के पास हुए हैं।
इससे पूर्व जिला परिषद की बैठक चेयरमैन सतीश छिकारा की अध्यक्षता में हुई। इसमें सबसे पहले 20 जनवरी की बैठक में सभी एजेंडों को सर्वसम्मति से पास किया गया। बैठक में जिला परिषद के कंडम सामान का निदान करने के बारे में प्रस्ताव पास हुआ। साथ ही चेयरमैन छिकारा ने बहादुरगढ़ से नाहरा-नाहरी रोड क्रॉस करते हुए बहादुरगढ़ बाईपास की मांग कर सरकार को भेजने के लिए प्रस्ताव पास किया।
येरहे मौजूद
इसमौके पर डीडीपीओ विशाल उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेंद्र सारवान, लेखाधिकारी सुनील कुमार-खंड एवं पंचायत विकास अधिकारी साल्हावास, मातनहेल बेरी के अधिकारी, जिला परिषद के लिपिक हर्षपाल, जिला पार्षद हरकिशन, राकेश जाखड़, प्रीतम सिंह मौजूद रहे।
^गांव दूबलधन से पहाड़ीपुर के रास्ते नहर पर जो पुल बनाया गया है वो टेढ़ा है उसे ठीक किया जाए। इसकी वजह से लोग परेशान हैं। -उपेंद्रकादियान।
^बोड़िया बस स्टैंड से जहांगीरपुर रोड पूरी तरह टूटा हुआ है। इसे पिछली मीटिंग में भी बताया गया था, लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। -कमलेश।
^बहादुरगढ़ बाईपास पर नया गांव बालौर रोड के चौराहों पर गोल चक्र बनाया जाए, ताकि लोगों को हर रोज हो रहे हादसों से बचाया जा सकें।-सतीश छिकारा,चेयरमैन।
झज्जर. श्रमराशि को लेकर जिला परिषद की बैठक।