फैक्टरी संचालकों की आज होगी सुनवाई
बहादुरगढ़ | शहरके साथ लगते सेक्टर 16, 17 4 बी में स्थित 650 फैक्टरी मालिकों संचालकों की शिकायतों को हल करने के लिए हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम गुरुवार को खास शिविर लगाने जा रहा है।
एचएस आईआईडीसी के प्लाट आवंटियों की समस्याओं के समाधान के लिए 12 फरवरी को विशेष शिविर लगाने को आदेश आने के बाद से इसकी तैयारी शुरू हो गई थी। यह शिविर बहादुरगढ़ के औद्योगिक क्षेत्रों में ये शिविर लगेंगे। इन शिविरों में प्लॉटधारकों की समस्या का मौके पर ही समाधान होगा। इंडस्ट्रियल प्लॉटों, शेड के पोजीशन लैटर देने के साथ ही बिल्डिंग प्लान भी अप्रूव हो सकेंगे।