एक बेल जम्पर गिरफ्तार
बहादुरगढ़ | अदालतोंमें विचाराधीन मामलों में वांछित आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष रूप से गठित की गई पीओ स्टाफ की टीम ने एक बेल जम्पर को गिरफ्तार किया है। 2010 में थाना सदर बहादुरगढ़ में दर्ज लड़ाई झगड़ा तथा हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी शीशपाल पुत्र बलवान सिंह निवासी इस्सापुर दिल्ली जो कि इस मामले में अदालत से जमानत मिलने के पश्चात लगातार गैर हाजिर चल रहा था को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।