- Hindi News
- रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, दिया ज्ञापन
रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, दिया ज्ञापन
झज्जर। हरियाणारोडवेज कर्मचारियों ने लम्बित पड़ी मांगों के विरोध में गेट मीटिंग धरना प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता राज्य कमेटी सचिव महेश यादव उपकेंद्र बहादुरगढ़ के प्रधान भगवान सिंह राठी ने की। महेश यादव ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए बताया कि महानिदेशक राज्य सरकार को लम्बित मांगों को विस्तृत मांग पत्र देकर उनका समाधान करने के लिए कहा था, लेकिन काफी समय निकल जाने के बाद भी महानिदेशक राज्य सरकार ने कर्मचारियों की मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। इसलिए रोष स्वरूप कर्मचारियों को विरोध गेट मीटिंग धरना प्रदर्शन देने पर मजबूर होना पड़ा। गेट मीटिंग को महेश यादव, भगवान सिंह, राकेश धारीवाल, रविंद्र, रामबीर, जितेंद्र कृष्ण आदि ने संबोधित किया।
ये हैं मांगें
विभागमें नई बसे देना, ठेका प्रथा खत्म कर स्थाई भर्ती करना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना देश में प्रथम रहने वाली हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों को बोनस देना, की मांगे मुख्य रूप से शामिल है।