- Hindi News
- अपने स्कूल में परीक्षा नहीं दे पाएंगे स्टूडेंट्स
अपने स्कूल में परीक्षा नहीं दे पाएंगे स्टूडेंट्स
नकलको रोकने के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने घरेलू सेंटरों पर परीक्षाएं रद्द करने का बड़ा फैसला लिया है। नए निर्देशों के तहत स्टूडेंट को किसी दूसरे शहर के सेंटर में पेपर देना होगा। यानि कोई भी स्टूडेंट अपने स्कूल या आसपास के स्कूल में नहीं बल्कि दूसरे गांव या शहर के स्कूल में ही परीक्षा दे सकेगा।
बोर्ड के इस फैसले से स्टूडेंट्स को झटका लगा है। इसके लिए पूरी योजना का खाका भी तैयार किया जा चुका है। अगर इस योजना के तहत किसी परीक्षार्थी का परीक्षा केंद्र अपने गांव से दूर बनता है तो भी शिक्षा बोर्ड ने उसको वह परीक्षा केंद्र अलॉट कर दिया।
फिलहाल प्रदेश के 10वीं 12वीं के करीब 125 स्कूलों के ही परीक्षार्थियों को ही इस योजना में शामिल किया गया है। बहादुरगढ़ इलाके के भी एक दर्जन से ज्यादा स्कूल इस लिस्ट में शामिल है। अगर इस योजना के तहत शिक्षा बोर्ड को नकल रोकने में कामयाबी मिलती है तो उसके बाद सभी स्कूलों में लागू किया जाएगा।
छात्राओंको छूट
नईयोजना में लड़कियों को छूट दी गई है। अगर किसी स्कूल में छात्राएं छात्र एक साथ पढ़ते है तो उन स्कूलों के परीक्षार्थियों को दूर किसी अन्य गांव के परीक्षा केंद्र पर नहीं जाना पड़ेगा। वे अपने गांव स्थित ही परीक्षा केंद्र में परीक्षा दे सकेंगी। पहले सभी परीक्षाएं स्कूलों के आस-पास के सेंटरों पर ही दिया करते थे। इससे वहां बिना किसी रोकटोक के धड़ल्ले से नकल होती थी। हालात इतने खराब हैं कि परीक्षाओं में एक छात्र की जगह दूसरा छात्र बैठे हुए पाए जाते हैं। ऐसी स्थिति में शिक्षा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है।
गुणात्मक शिक्षा के लिए सरकार का नया प्रयोग
^विद्यार्थियोंकी उच्च शिक्षा में सुधार के लिए हरियाणा शिक्षा बोर्ड महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रहा है। इस बार छात्रों को परीक्षा देने के लिए घरेलू की बजाय दूर का सेंटर अलाॅट किया जा सकता है। यह गुणात्मक शिक्षा को बढ़ाने के लिए सरकार का नया प्रयोग होगा। साथ ही नकल रहित परीक्षा भी हो सकेगी। इस योजना पर शिक्षा बोर्ड ने अधिकारियों से अभी सिर्फ सलाह मांगी है और कोई फाइनल फैसला नहीं हुआ है। सभी पहलू जांचने के बाद ही इस योजना को लागू किया जाएगा। मदनचोपड़ा, बीईओ