पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बहादुरगढ़़ मैत्री संघ ने शुरू किया आपदा राहत अभियान

बहादुरगढ़़ मैत्री संघ ने शुरू किया आपदा राहत अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जम्मूकश्मीर में आई प्राकृतिक आपदा झेल रहे लाखों लोगों को शीघ्र ही सहायता सामग्री भेजने के लिए बहादुरगढ मैत्री संघ ने अपना अभियान शुरू किया है। शनिवार को हुई संघ की बैठक में यह निर्णय लिया गया। जम्मू कश्मीर में बाढ़ से बेघर हुए लोगो की स्थिति के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए सभी सदस्यों ने इसमें बढ़ चढ़ कर सहयोग करने की पेशकश की। बैठक की अध्यक्षता संघ के संरक्षक बीके गोयल ने की। उन्होंने बताया की संघ ने बहादुरगढ़ में छह जगह राहत सामग्री संग्रह केंद्र बनाने का फैसला किया है, जहां कोई भी संस्था या सज्जन अपनी दान सामग्री जमा करा सकता है। यह केंद्र स्थानीय बहादुरगढ़ मैत्री संघ कार्यालय बालौर रोड , सैनिक पब्लिक स्कूल, हरदयाल पब्लिक स्कूल, लक्ष्मी मेडिकोज रोहतक रोड, च्यवनऋषि स्टोर सेक्टर -6 एवं गोयल फर्नीचर, काठ मंडी में स्थापित किये गए है। संघ के अध्यक्ष प्रदीप यादव ने बताया की इन केन्द्रों में अगले तीन दिन तक पुराने ऊनी कपड़े , कम्बल , बोतल बंद पानी , दूध पाउडर, बिस्कुट एवं जरुरी दवाइयां दान स्व रुप जमा किए जाएंगे। किसी भी व्यक्ति से नगद राशि स्वीकार नहीं की जाएगी। बहादुरगढ़ मैत्री संघ ने सामाजिक संगठनों एवं लोगों से अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा मदद जम्मू कश्मीर के लोगों तक पहुंचाएं। एक छोटी सी मदद, आपदा में फंसे लोगो के लिए जीवनदायिनी साबित हो सकती है।