पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब फेसबुक और व्हाट्स एप के जरिेए नेतागीरी

अब फेसबुक और व्हाट्स एप के जरिेए नेतागीरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट लेने में इनेलो भी पीछे नहीं

सोशलमीडिया का स्पोर्ट लेने में इनेलो भी पीछे नहीं है। इनेलो उम्मीदवार तेजा पहलवान का ऑफिशियल एफबी अकाउंट पर फ्रेंड्स की लंबी लिस्ट बनती जा रही है। एक बार कोई इंफॉर्मेशन अपडेट होते ही लाइक्स की बाढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि अखबारों की कटिंग के द्वारा भी लोगों को वर्तमान के हालात के बारे में बताया जा रहा है। वे समय-समय पर सरकारी की गलत नीतियों के बारे में लोगों को अपडेट करते हैं।

भास्कर न्यूज|बहादुरगढ़

पार्टीके बड़े नेताओं की देखादेखी अब बहादुरगढ़ जैसे साधारण क्षेत्र के नेता जी भी मॉडर्न टेक्नालॉजी का इस्तेमाल करने लगे हैं। इस बार के विधानसभा के चुनाव में खासकर सोशल मीडिया के फेसबुक और व्हाट्स एप का जमकर प्रयोग किया जा रहा है।

शहर के सभी छोटे बड़े नेता का अपना सोशल मीडिया प्रोफाइल तैयार है, जो टाइम टू टाइम अपडेट हो रहा है। हर पार्टी के संभावित प्रत्याशी फेसबुक और व्हाट्स एप के जरिए आम जनता और कार्यकर्ताओं से जुड़ने के प्रयास में लगे हैं। नेता अपने कार्यक्रमों की फोटो अखबारों में छपे आंकड़ों खबरों को एफबी पर पोस्ट कर रहे हैं।

लोग इन्हें लाइक करते हैं, कमेंट करते हैं और समर्थक शेयर भी करते हैं। पॉलिटिकल पार्टीज के लीडर्स अपने कार्यकर्ताओं और लोगों से कनेक्ट रहने के लिए व्हाट्स अप का भी यूज कर रहे हैं। डिफरेंट एरिया में प्रोग्राम की जानकारी भी व्हाट्स एप पर दी जा रही है

टाइमटू टाइम अपडेट : विधायकराजेंद्र जून ने बताया कि सोशल मीडिया के थ्रू अपना प्रचार करने की पूरी तैयारी पहले ही कर ली थी। फेसबुक पर पेज के साथ-साथ उनका टोल फ्री हेल्प लाइन नंबर भी चल रहा है। जिस पर कोई भी आदमी अपनी शिकायत या समस्या के बारे में उनसे संपर्क कर सकता है। एफबी के प्रोफाइल मुख्यमंत्री के बहादुरगढ़ में हुई रैली के मंच का फोटो लगा रखा। वे अपनी हर एक्टिविटी को लगातार अपडेट करते हैं।

अखबारोंमें छपी खबरों को करते हैं अपलोड

बीजेपीके उम्मीदवार नरेश कौशिक ने बताया कि सुबह के अखबारों की कतरन खास समाचारों को सोशल मीडिया पर अपडेट रहते हैं। एफबी के अकाउंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 64वें जन्मदिन की बधाई के साथ टिकट मिलने की खबर तक का फोटो लगा रखा है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया से ही अमेरिका के राष्ट्रपति जीते थे और देश के प्रधानमंत्री नरेंद