- Hindi News
- खरखौदा की टीम ने चेतन चौहान की टीम को हराया
खरखौदा की टीम ने चेतन चौहान की टीम को हराया
खरखौदा की टीम ने चेतन चौहान की टीम को हराया
बहादुरगढ़ | बालाजी किक्रेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में खरखौदा के प्रताप क्रिकेट एकेडमी की टीम ने दिल्ली से आई चेतन चौहान एकेडमी की टीम को छह विकेट से हराने के साथ ही ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। पहली पारी में चेतन चौहान किक्रेट एकेडमी ने 25 ओवर में 113 रन बनाए। प्रताप एकेडमी के 22 ओवर में ही 114 रन बनाकर पहला स्थान लिया। विनित राणा ने 36 रन बनाया अक्षय विकास और राहुल ने दो-दो विकेट चटकाया। चेतन की टीम के कैप्टन शिप के रूप में सकलेन हैदर प्रताप की टीम का कैप्टन विनित राणा थे। कोच राकेश चोपड़ा ने बताया कि इस मौके पर विजेता टीम को सम्मानित किया गया।