फायरिंग कर दी जान से मारने की धमकी
फायरिंग कर दी जान से मारने की धमकी
बहादुरगढ़ | महाबीरकॉलोनी निवासी विजय भारती ने सिटी थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि शुक्रवार देर रात वो अपने साथी नवीन के साथ पोलका रेस्टोरेंट के पास मौजूद था तभी सेंट्रो कार में सवार कुछ युवकों ने उन पर फायरिंग कर दी। पुलिस को दी शिकायत में विजय ने बताया है कि वो कांफेड गैस एजेंसी की होम डिलीवरी का काम करता है और इस काम में संजय भी उसका साथ देता था, लेकिन संजय ने गड़बड़ी शुरू कर दी थी। उसने इसका विरोध किया था। उसने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने संजय और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।