पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसपी ने गो भक्तों को किया सम्मानित

एसपी ने गो भक्तों को किया सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर. पुलिसटीम काउ सेल को पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह ने शनिवार को अपने कार्यालय में सम्मानित किया।

झज्जर |गो तस्करीको रोकने में पुलिस की सहायता करने वाले गौ रक्षा दल के सदस्यों तथा गौ तस्करी रोकने के लिए विशेष रूप से गठित पुलिस टीम काउ सेल को पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह ने शनिवार को अपने कार्यालय में सम्मानित किया। इस अवसर पर एसपी बलबीर सिंह ने जिले में गौ तस्करी रोकने के लिए हरसंभव कदम उठाने की बात कहते हुए गौ भक्तों से सहायता की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर किसी गौ भक्त को किसी प्रकार की गौ तस्करी की सूचना मिले तो वह तुरंत पुलिस प्रशासन को इसकी दे। एसपी ने कहा कि काउ सैल की एक टीम बहादुरगढ़ इलाके में भी लगाई जाएगी। इस मौके पर गौ रक्षा दल के सदस्यों में सुनील निमाणा, जयवीर आर्य, गौशाला झज्जर के प्रधान अजय धनखड़ तथा पूर्व प्रधान ओमप्रकाश कबलाना को सम्मानित किया।