पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला

हिंदी दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंदीग्लोबल भाषा बन रही है और दुनिया भर में इसे जानने-समझने वालों की तादात भी हाल के वर्षों में बढ़ी है वहीं दूसरी तरफ वैश्वीकरण के दौर ने कुछ समस्याएं भी सामने खड़ी की हैं। पूरी दुनिया में एक बड़े ग्लोबल बाजार में स्थान बनाना है तो निश्चित तौर पर भाषा के माध्यम से यह काम बखूबी किया जा सकता है।

यह विचार बीएलएस तकनीकी प्रबंधन संस्थान में पत्रकारिता और जनसंचार विभाग में हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर ‘ग्लोबलाइजेशन के दौर में हिन्दी’ विषय पर आयोजित परिचर्चा में विद्यार्थियों ने व्यक्त किया। जनसंचार विभाग के मुख्य समन्वयक सन्नी गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने हिंदी दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। जनसंचार प्रथम वर्ष की छात्रा अमनप्रीत कौर ने कहा कि हिंदी केवल उन लोगों की भाषा है जिनको या तो अंग्रेजी नहीं आती या फिर उनका मोह हिंदी से ज्यादा है। अंग्रेजी से प्रभावित हमारा समाज हिंदी लिखने-बोलने वालों को मूर्ख की संज्ञा देता है। नयन कुमार झा ने कहा कि आधुनिकीकरण के इस दौर में वैश्वीकरण के नाम पर जितनी अनदेखी हिंदी अन्य भारतीय भाषाओं की हुई है उतनी शायद ही किसी देश में हुई हो। अंतिम वर्ष की छात्रा अनुराधा सिंह ने कहा कि भावी पीढ़ी को अंग्रेजी से वंचित रखना ठीक नहीं है लेकिन यह भी आवश्यक है कि हिंदी को भी उतना ही सम्मान दें।