- Hindi News
- दुल्हेड़ा में बहु ने की सास ससुर की पिटाई
दुल्हेड़ा में बहु ने की सास-ससुर की पिटाई
दुल्हेड़ा में बहु ने की सास-ससुर की पिटाई
भास्कर न्यूज |बादली
जमीनीविवाद को लेकर दुल्हेड़ा में बहु ने सास ससुर की पिटाई कर दी। पिटाई से क्रोधित सास ने दुल्हेड़ा के बस स्टैंड पर अच्छा खासा हंगामा किया। मामले की जानकारी मिलने पर बहादुरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। काफी देर बाद एसएचओ बहादुरगढ़ के आश्वासन के बाद मामला कुछ शांत हुआ। जानकारी के अनुसार दुल्हेड़ा के बस स्टैंड के पास मंगलवार की सुबह जमीन के मामले को लेकर बहु ने सास और ससुर की जमकर धुनाई की। जिसके चलते पिटाई के दौरान सास बेहोश हो गई। घटना के चलते मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। जानकारी के अनुसार आजाद सिंह कर्मबीर सिंह दो भाई हैं। उनकी मां अंगूरी देवी ने कर्मबीर अपने पोते के नाम सारी प्रापर्टी कर दी। इस बात से खफा आजाद सिंह की प|ी कस्तुरी देवी ने अपनी सास अंगूरी देवी की जमकर पिटाई कर दी। यह मामला इतना तूल पकड़ा कि अंत में स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी सदर बहादुरगढ़ को दी। मौके पर पहुंच एसएचओ रणधीर दहिया ने पहले मामला शांत किया फिर इसकी छानबीन शुरू कर दी।