पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बहादुरगढ़ विधान सभा क्षेत्र से पहला नामांकन पत्र दाखिल

बहादुरगढ़ विधान सभा क्षेत्र से पहला नामांकन पत्र दाखिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणाविधानसभा चुनाव के लिए हो रहे चुनाव में बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र-64 से पहला नामांकन मंगलवार को दाखिल हुआ। निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में बहादुरगढ़-64 से सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) दल के उम्मीदवार लाल जी ने नामांकन दाखिल किए। पहला नामांकन भरने वाले लाल जी सेक्टर 6 स्थित मकान नंबर 562 के निवासी हैं।

निर्वाचन अधिकारी ने एवं एसडीएम पंकज कुमार ने उम्मीदवार का नामांकन स्वीकार करते हुए उन्हें आचार संहिता के पालन की शपथ दिलाई। गौरतलब है कि चुनाव आयोग की ओर से हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 20 सितंबर से आरंभ की गई है और नामांकन 27 सितंबर को दोपहर बाद तीन बजे तक स्वीकार किए जाएंगे।

बूथलेवल ऑफिसर्स (बीएलओ) की बैठक आज

निर्वाचनअधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि मतदान की तैयारियों के संदर्भ में बुधवार 24 सितंबर को बीएलओ की आवश्यक बैठक बुलाई गई है।

बैठक खंड विकास एवं पंचायतीराज अधिकारी के कार्यालय में स्थित सभागार में की जाएगी। बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कार्यरत सभी बीएलओ बैठक में उपस्थित रहेंगे। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बैठक में मतदाता सूची, मतदान की तारीख से पहले मतदाता तक फोटोयुक्त पर्ची पहुंचाने सहित चुनाव से संबंधित अन्य तैयारियों की विस्तार से चर्चा की जाएगी। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस बैठक में सभी बीएलओ को अपने बूथ की पूरी फीडबैक के साथ बैठक में मौजूद होने के आदेश दिए गए हैं।

बहादुरगढ़-64 में 11 अति संवेदनशील 10 गांव संवेदनशील

निर्वाचनअधिकारी ने बताया कि चुनावी सुरक्षा मानकों के तहत विधान सभा क्षेत्र में 11 गांव अतिसंवेदनशील और दस गांव संवेदनशील की श्रेणी में रखे गए हैं। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेशों के तहत निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा अतिसंवेदनशील संवेदनशील घोषित किए गए मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के विशेष उपाय करने की तैयारी की गई है।

बहादुरगढ़हलके में अतिसंवेदनशील केंद्र

जसौरखेड़ी, कानौंदा, बराही, आसौदा टोडरान, आसौदा सिवान, मांडोठी, टांडाहेड़ी, बहादुरगढ़ शहर का जटवाड़ा मोहल्ला, नूना माजरा, बीड़ बरकताबाद और सिद्दीपुर। संवेदनशील श्रेणी में निलोठी, लडरावण, बामनौली, सांखौल, जाखौ