- Hindi News
- परनाला का भूमि विवाद पहुंचा कप्तान के दरबार
परनाला का भूमि विवाद पहुंचा कप्तान के दरबार
बहादुरगढ़के परनाला गांव में दो परिवारों के बीच जमीन का विवाद आखिरकार एसपी बलबीर सिंह के दरबार में पहुंच गया है। शिकायत के बाद एसपी ने इस मामले में संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
एसपी को दी शिकायत में भरपाई देवी प|ी स्वर्गीय प्रेम सिंह राठी ने बताया कि उनके स्वर्गीय जेठ दयाचंद का परिवार अपने हिस्से की जमीन को बेच चुके हैं, जबकि उनके हिस्से की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इनका कहना है कि 14 सितंबर को इसी बात को लेकर विवाद हुआ। वे अपनी जमीन पर चारदीवारी करना चाहते थे। बाद में पुलिस ने जमीन के संबंध में दस्तावेज की मांग की और दूसरे पक्ष को सात दिन समय दिया था, लेकिन इसके बावजूद दस्तावेज पेश नहीं किया गया ही इस मामले में लाइनपार थाना पुलिस से न्याय ही मिला। इस मामले में पीड़ित परिवार एसपी से मिले और न्याय की गुहार की।
झज्जर. एसपीके पास शिकायत लेकर पहुंचे पीिड़त।