- Hindi News
- थानेदार कप्तान बदले फरि भी नहीं बदले हालात
थानेदार कप्तान बदले फरि भी नहीं बदले हालात
बहादुरगढ़में जनता हैरान है। नितिन मर्डर केस के बाद डीजीपी ने सुरक्षा संबंधित कई आदेश जारी किए। उन्होंने बहादुरगढ़ के तमाम थानों, चौकियों के इंचार्ज और मुंशियों के साथ ही साढ़े तीन सौ से ज्यादा पुलिस वालों को बदल दिया, लेकिन शहर में सुरक्षा व्यवस्था के हालत जस के तस है। जिसका अंदाजा दिन-दहाड़े हुई हत्या की वारदात से लगाया जा सकता है। नाहरा-नाहरी रोड पर कुलासी मोड़ पुलिस नाके के सामने बदमाशों ने एक वैन चालक की दिन-दहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी। दहकौरा गांव निवासी अशोक सुबह साढ़े आठ बजे अपने पड़ोस में रहने वाली विकलांग महिला सावित्री और चाचा श्रीभगवान को ड्यूटी पर छोड़ने के लिए कंझावना के लिए निकला था।
बढ़ती आपराधिक वारदातें नई नवेली सरकार के सुशासन के दावों की पोल खोलने के लिए काफी है। पिछले दो महीने के भीतर ही शहर में एक दर्जन से ज्यादा बड़े क्राइम हुए हैं। इलाके में दिनदहाड़े हो रहे अपराधिक मामलों से बदमाशों पर खाकी का खौफ कम हो गया है, तो दूसरी ओर ताबड़तोड़ ट्रांसफर से पुलिसकर्मियों का मनोबल भी टूट रहा है।
3बेटियां हैं अशोक की
मृतकअशोक की माली हालत ठीक नहीं है। उसने वैन खरीदी थी और इसी वैन को भाड़े पर चलाकर अपना परिवार पाल रहा था। करीब आठ साल पहले गुभाना में रूबी से उसकी शादी हुई थी। उसकी तीन बेटियां हैं। इनमें बड़ी बेटी शशि की उम्र 6 साल की है। जबकि दो जुड़वां लड़कियां भूमि और भक्ति दो साल की हैं। जबकि उसका पिता जयनारायण को 10 साल पहले पैरालाइज हो गया था। उसका बड़ा भाई राजेश भी मानसिक रूप से बीमार है। अब परिवार की सारी जिम्मेदारी उसके भाई अनिल पर गई है।
कब सुधरेंगे हालत
^नईसरकार ने राज्य की बागडोर संभाली थी तो जनता को विश्वास था कि शहर में कानून-व्यवस्था सुधर जाएगी, लेकिन बदहाल कानून-व्यवस्था से आम जनता दहशत में है। अपराधिक वारदातों के चलते शहर में उद्योग-धंधे प्रभावित हो सकते हैं। यहां स्थानीय व्यापारी भी असुरक्षा के चलते अपना बिजनेस समेट रहे हैं। लोग इतने डरे-सहमे हैं कि शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। -रणबीरराठी, प्रधाननागरिक कल्याण संघ।
^कानून व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। सभी एसएचओ और चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने एरिया में गश्त बढ़ाएं। इसके अलावा इलाके में नाकाबंदी पर ध्यान दिया जा रहा है। वाहनो