कोर्ट दुकानदारों के बीच फंसा हुडा विभाग
हुडाविभाग ने मंगलवार को छोटूराम फाटक के पास बनी करीब 15 साल पुरानी सब्जी मंडी को तोड़कर जमीन खाली कराने का प्रयास किया। सुबह हुडा अधिकारी दल-बल के साथ सब्जी मंडी को तोड़ने पहुंच गए। मंडी टूटने की खबर सुनते ही मौके पर दहशत से भरे दुकानदारों की भीड़ इकट्ठा हो गई और सब्जी फल विक्रेताओं ने कड़ा इस कार्यवाही का विरोध किया। दुकानदारों द्वारा हंगामा और बात बढ़ती देख कर हुडा विभाग का ठेकेदार और जेई मौके से चले गए। गुस्साएं दुकानदारों का आरोप है कि हुडा विभाग जबरदस्ती उन्हें यहां से खदेड़ने के प्रयास में हैं। मनोज सिन्हा, रंभा देवी, उर्मिला, कृष्णा, लक्ष्मीदेवी, रामराज यादव, शांति देवी, शायदा, रविकांत, अरूण, अतर सिंह आदि ने बताया कि जब तक उन्हें मंडी लगाने के लिए आसपास में जगह नहीं दी जाती, तब तक वो इस जमीन को खाली नहीं करेंगे। वहीं, हुडा अधिकारियों का कहना है कि यह जमीन खाली नहीं है और कोर्ट के निर्देशानुसार किसी पार्टी को दी जानी है।
^मेरी अधिकारियों से बात हुई है। उनका कहना है कि कोर्ट के निर्देश पर उन्हें हटाया जा रहा है। मैं इस बारे में विधायक और हुडा अधिकारियों से मुलाकात करके बीच का रास्ता निकालने का प्रयास करूंगा। -हरीमोहनधाकरे, एमसी
^शुरुआत में यहां जमीन पर बैठकर लोग अपनी सब्जियां बेचते थे, लेकिन धीरे-धीरे कुछ लोगों ने यहां खोखे डाल लिए। दुकानदार बिना वजह के हल्ला कर रहे हैं। जब उनकी ये जमीन है ही नहीं फिर विरोध करना गलत है। कब्जे हटवाने के लिए जरूरत पड़ी तो पुलिस प्रशासन की सहायता भी ली जाएगी। -इंद्रजीतसिंह, जेईहुडा
यूं फंसा पेंच
एमआईईक्षेत्र में छोटूराम नगर फाटक के पास 15 साल से चल रही सब्जी और फल मंडी हुडा अधिकारियों के लिए गले की फांस बन गया है। दरअसल एक आवेदक और हुडा के बीच कब्जे को लेकर कोर्ट में केस चल रहा था। कुछ समय पहले कोर्ट ने इस जमीन को आवेदनकर्ता को सौंपने को कहा तो हुडा की कलई खुली। आवेदक ने कोर्ट को वस्तु स्थिति से अवगत करवाया।
नहीं हटेंगे
^गरीबीको हटाने का नारा देने वाली बीजेपी सरकार गरीबी को हटाने की बजाय गरीबों को हटाने का काम कर रही है। हम लोग यहां पर 15 साल से दुकान लगा रहे हैं। गरीब लोगों का रोजगार खत्म करना गलत है। जब हुडा की कार्यवाही का विरोध किया गया तो अधिकारी तोड़फोड़ करने का भी किराया वसूलने की बात करते हैं। -मनोजसिन्हा, मा