डीपीएस में स्कॉलर बैज सेरेमनी का आयोजन
बहादुरगढ़| झज्जररोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में मंगलवार को स्टूडेंट्स को पुरस्कृत करने के लिए स्कॉलर बैज तथा अवार्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीपीएस बहादुरगढ़ के चेयरमैन नरेन्द्र कुमार तथा वाइस चेयरमैन ट्रस्टी रामकुमार शौकीन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस मौके पर स्टूडेंट्स ने संगीत नृत्य के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में स्टूडेंट्स द्वारा लगाया गया पंजाबी कल्चर से सजाया गया स्टॉल आकर्षण का केंद्र बना रहा। मुख्य अतिथि ने संगीत, कला, नृत्य तथा खेल प्रतिस्पर्धाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रमाण-पत्रा देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्कॉलर बैज सेरेमनी था जिसमें शैक्षणिक क्षेत्र में श्रेष्ठता प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। इस मौके पर प्रिंसिपल डा. कुलप्रीत कौर ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्रों, सहोदय संगठन विद्यालय द्वारा आयोजित अंतर विद्यालय प्रतियोगिताओं में पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्रों को इनाम दिए। मुख्य अतिथि ने शैक्षिक तथा सहगामी गतिविधियों में पुरस्कार पाने वाले छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।