पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईजी से मिले बहराणा गांव के ग्रामीण

आईजी से मिले बहराणा गांव के ग्रामीण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेरी| बहराणागांव के सरपंच के यहां अवैध हथियार और जिंदा कारतूस मिलने पर सरपंच के परिजन आईजी रोहतक से मिले। सरपंच के भाई जयदीप का बताया कि उनके भाई परिवार को रंजिश के तहत फंसाया जा रहा है। जिस दिन बेरी पुलिस ने कार्रवाई की उस दिन उनका पूरा परिवार बहन के घर शादी में गया हुआ था। पुलिस अपने साथ उनके तीन लाइसेंसी हथियार भी ले गई। पुलिस ने उनके घर में लगे हुए सीसी कैमरे भी उखाड़ दिए। वहीं, जयदीप ने बताया कि उसके भाई धोला सरपंच ने 21 नवंबर को गांव में हुए झगड़े मे दोनों पक्षों का समझौता करवा दिया था। उसके बाद ही पुलिस के साथ विवाद हुआ था। वहीं आईजी ने जांच अब बहादुरगढ़ डीएसपी को सौंप दी है। वहीं कार्यवाहक थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि अवैध हथियार के मामले मे एसआईटी सीआईए झज्जर की टीमें कई जगह दबिश दे चुकी हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।