पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीणों के आग्रह पर माने गोभक्त, यातायात बहाल

ग्रामीणों के आग्रह पर माने गोभक्त, यातायात बहाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | बहादुरगढ़/झज्जर

शनिवाररात दस बजे से नेशनल हाईवे नंबर 10 पर बैठे गोभक्तों को रविवार शाम को मौके से हटाया गया। इससे पहले दिनभर पुलिस बल और गोभक्तों के बीच तनाव बना रहा। इन लोगों ने रोहद के पास बने टोल बैरियर को हाई जैक कर रखा था। शाम को आस-पास के आधा दर्जन गांवों के सरपंच और मौजिज लोगों ने जाम लगाए बैठे गोभक्तों को समझाया।

जिस पर शाम छह बजे गोभक्त हाइवे से हट गए। इसी दौरान पुलिस और गोभक्तों के बीच झड़प भी हो गई। जाम की वजह से करीब 18 घंटे तक हाइवे पूरी तरह से बंद रहा और जाम में फंसे लोग भूखे प्यासे चिल्लाते रहे। जाम खुलने पर पुलिस ने भी राहत की सांस ली है।

गायको राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग

गोभक्तहरिओम, सन्नी दलाल, विक्की, मनोज, संदीप, योगेश, रामनिवास, नीरज, पंकज, आशीष, सोनू, सुनील आदि ने बताया कि गऊ पर होने वाले किसी भी तरह के अत्याचार को सहन नहीं किया जाएगा। इसके लिए गोभक्त अपने खून का कतरा कतरा बहाने को तैयार है। उन्होंने कहा कि हाल ही में बादली और आस-पास के इलाके में हुई गोकशी की घटनाओं को पुलिस और प्रशासन ने हल्के में लिया है, जबकि गोतस्कर बेखौफ घूम रहे हैं। इसलिए गऊ को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए और इस पर अत्याचार करने वालों को फांसी की सजा दी जाए। गोभक्तों ने आरोप लगाया कि उन्होंने शांति से जाम खोल दिया था, लेकिन पुलिस वालों ने कुछ युवकों की पिटाई कर दी है।

संबंिधतखबर पढ़ें पेज-18

ग्रामीणों ने समझाया

शामको करीब पांच बजे गांव रोहद के सरपंच आनंद सिंह, खरहर के सरपंच विनोद और भापड़ौदा के सरपंच समेत आधा दर्जन गांवों के मौजिज आदमी गोभक्तों के पास पहुंचे। उन्होंने गोभक्तों से आग्रह किया इस तरह जाम लगाकर बैठना गलत है और इससे आने जाने वालों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह जाम लगाने से आम लोगों का ही नुकसान हो रहा है। जाम की वजह से बीमार बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे और नौकरी पेशा पर जाने वाले लोग काफी परेशान हैं। मौजिज लोगों की बात गोभक्तों की समझ में गई और उन्होंने वहां से हटना ही उचित समझा। बाद में गोभक्त बादली की ओर कूच कर गए।

ये था मामला

बतादें कि शुक्रवार 19 सितंबर की रात बादली क्षेत्र के निकटवर्ती गांव देवरखाना ईस्माइलपुर के मध्य से गुजरने वाले केएमपी हाईवे के पास गोतस्करों ने चार गऊओं का वध कर दि