आज रोहतक में दम दिखाएंगे जिले के पहलवान
जिलास्तरीय जूनियर वर्ग की कुश्ती में चमके अखाड़ों के पहलवान
भास्करन्यूज | बादली
लाडपुर स्थित लीलू अखाड़े में शनिवार को जिलास्तरीय जूनियर वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें जिलेभर के दर्जनों अखाड़ों के पहलवानों ने हिस्सा लिया। विजेता पहलवान 14 फरवरी को रोहतक में होने वाली स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
जिला कुश्ती संघ के प्रधान लीलू पहलवान ने बताया कि जिलास्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले हुए।
फ्रीस्टाइल मुकाबलों में ये रहे विजेता :फ्री स्टाइल वर्ग के 50 किलोग्राम भार वर्ग में अमित कुमार बीरेंद्र अखाड़ा को पहला स्थान मिला। जबकि अजय हवासिंह अखाड़ा को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। 55 किलोग्राम भार वर्ग में रवि पहलवान पहले स्थान पर रहे दूसरा स्थान विकास पहलवान मांडोठी ने प्राप्त किया। 60 किलोग्राम भार वर्ग में करण पहलवान लीलू अखाड़ा को पहला स्थान नीरज बराही को द्बितीय स्थान मिला। इसी प्रकार 66 किलोग्राम भार वर्ग में अरुण पहलवान नरेंद्र अखाड़ा जौंधी, युवराज पहलवान जयवीर अखाड़ा बुपनियां, इसी प्रकार अन्य भार वर्गों मुकाबलों में प्रथम द्वितीय स्थान जिन प्रतिभाागियों को मिला वे 74 किलोग्राम में संजय कदम अखाड़ा, संदीप जयबीर अखाड़ा, 84 किलोग्राम भार वर्ग में प्रविंद्र धर्मबीर अखाड़ा, आशु कुलदीप अखाड़ा खेड़ीजट्, 96 किलोग्राम भार वर्ग में नवीन पहलवान जयवीर अखाड़ा, कुलदीप पहलवान लीलू अखाड़ा लाडपुर, 120 किलोग्राम वर्ग में मोहित पहलवान लीलू अखाड़ा को मिला।
ग्रीको रोमन कुश्ती के ये रहे परिणाम
कुश्तीके दूसरे प्रारूप ग्रीको रोमन कुश्ती प्रतियोगिता में जो पहलवान क्रमश: प्रथम द्वितीय रहे उनमें 50 किलोग्राम भार वर्ग में मनीष पहलवान जयबीर अखाड़ा, संदीप पहलवान सूरहा, 55 किलोग्राम भार वर्ग में कपिल पहलवान दुल्हेड़ा स्टेडियम, रविंद्र पहलवान दुल्हेड़ा स्टेडियम, 60 किलोग्राम भार वर्ग में मनीष पहलवान बहादुरगढ़ स्टेडियम, हरदीप पहलवान बहादुरगढ़ स्टेडियम, 66 किलोग्राम भारवर्ग में आशीष पहलवान बहादुरगढ़ स्टेडियम, अजय पहलवान नरेंद्र अखाड़ा जौंधी, 74 किलोग्राम भार वर्ग में अमित पहलवान जयवीर अखाड़ा बुपनियां, मोनू पहलवान मोटा कोच अखाड़ा लाडपुर, 84 किलोग्राम भार वर्ग में मनजीत पहलवान जयवीर अखाड़ा, आशीष पहलवान सूरहा, 96 किलोग्राम भार वर्ग में सुशील पहलवान धर्मवीर अखाड़ा, नसीब पहलवान जयबीर अखाड़ा, 120 किलोग्राम भार वर्ग में जयदीप पहलवान मांडोठी, मनदीप पहलवान लीलू अखाड़ा लाडपुर रहे।