पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जुटेंगे साढे़ 13 हजार पंच मैदान 20 सेक्टरों में बांटा

जुटेंगे साढे़ 13 हजार पंच मैदान 20 सेक्टरों में बांटा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक मंडल के अंतर्गत आने वाले जिलों के नवनिर्वाचित पंच के शपथ ग्रहण समारोह पर होने वाले कार्यक्रम के लिए झज्जर में मंच और मैदान को तैयार करने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। कार्यक्रम में साढ़े 13 हजार पंच के लिए बैठक की विशेष व्यवस्था के लिए समूचे मैदान को 20 सेक्टरों में बांटा गया है।

तीन दिन के बाद आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए अफसरों की टीम खासतौर पर लगी है। यहां पर 65 फीट लंबा स्टेज तैयार होगा। जिसके लिए निर्माण भरत करने का काम दिन रात जारी है। जेसीबी की मदद से काम कराए जा रहे हैं। वहीं कुर्सियां भी मंगाई जा रही है। झज्जर में राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के खेल मैदान में 16 फरवरी को शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम की तैयारियां आरंभ हो चुकी है। बहुतकनीकी संस्थान में होने वाले इस कार्यक्रम में लोगों की भारी भरकम संख्या को देखते हुए पार्किंग की विशेष व्यवस्था बनाई जा रही है। ताकि बहादुरगढ़ रोड पर किसी प्रकार से जाम की स्थिति ना बने। 11 बजे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए कई मंत्री शहर में होंगे।

महिलापंचों के लिए होगी अलग व्यवस्था

कार्यक्रममें बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रहेगी। इसके लिए जिले वाइज व्यवस्था बनाई गई है। वहीं इस बीच सुरक्षा और व्यवस्था का पूरा ख्याल रखा जाएगा। प्रवेश निकासी के इंतजाम के लिए बलियां लगाने की तैयार शुरू की गई है।

मंचपर ये होंगे मुख्य अतिथि

कार्यक्रमके जो भव्य स्टेज तैयार हो रहा है। उस मंच पर विकास एवं पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कविता जैन, परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार, मुख्य संसदीय सचिव शीश सिंह विर्क एवं बहादुरगढ़ से विधायक नरेश कौशिक के साथ ही विकास एवं पंचायत विभाग, हरियाणा की अतिरिक्त मुख्य सचिव नवराज संधू, निदेशक अशोक कुमार मीणा भी उपस्थित रहेंगे। इनके लिए 65 बाई 30 का स्टेज तैयार किया जा रहा है। जिसको जमीन से 5 फूट ऊंचा रखा जाएगा।



कुर्सियों पर जिले वाइज बैठेंगे पांच जिलों के पंच

^समूचीव्यवस्था के लिए टीम लगी है। भले ही बड़ी संख्या में पंच कार्यक्रम में शामिल होंगे, लेकिन उनके बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था बनाई जा रही है। इसके अलावा सभी पंचों को जिले वाइज बैठाया जाएगा, ताकि किसी प्रकार की असुविधा ना हो। विशालकुमार, डीडीपीओ झज्जर।

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियाें के लिए लाई गई कुर्सियां।

शपथ ग्रहण समारोह में स्टेज बनाने के लिए जेसीबी मशीन से बालू रेत डालती मशीन।

खबरें और भी हैं...